School Reopening Amid Pandemic: कोरोना संक्रमण की धीमी पड़ी रफ्तार, अब 10 वीं तक स्कूल खोलने में जुटी बिहार सरकार

कोरोना की वजह से 10 वीं तक के स्कूल बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई आगे बाधित न हो इसके लिए स्कूलों-कोचिंग संस्थानों को खोलने की मांग की जा रही है। (School reopening amid pandemic in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 24, 2021 12:06 PM IST

School reopening amid pandemic: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आयी कमी को देखते हुए अब बिहार में स्कूलों को दोबारा खोलने के बारे में विचार किया जा रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in Bihar) की धीमी पड़ती रफ्तार के बाद सरकार अब शिक्षण संस्थानों को खोलने पर विचार कर रही है। इसके लिए अगस्त में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में विचार किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि राज्य में कोरोना की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो सरकार पहली से लेकर 10 वीं तक के स्कूलों को खोलने पर विचार कर सकती है। बता दें कि,  कोरोना की वजह से 10 वीं तक के स्कूल बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई आगे बाधित न हो इसके लिए स्कूलों-कोचिंग संस्थानों को खोलने की मांग की जा रही है। (School reopening amid pandemic in Hindi)

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच स्कूल खोलना कितना सही ?

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) भी कहते हैं कि सरकार की मंशा है कि बच्चों के स्कूल जल्दी खुलें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 6 अगस्त के बाद सरकार बिहार में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगी, उसके बाद ही स्कूल खोले जाने पर कोई निर्णय हो सकता है। मंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जब तक कोई आवश्यक निर्णय नहीं हो जाता, तब तक बच्चों की जिंदगी को जोखिम में डालकर स्कूल नहीं खोला जा सकता। (School reopening amid pandemic in Bihar updates)

बता दें कि कोरोना की गति में नरमी के बाद राज्य में 12 जुलाई से 10 वीं से ऊपर के स्कूल, कॉलेजों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोल दिए गए हैं।

सरकार का भी मानना है कि लगातार स्कूल बंद रहने का प्रभाव छात्रों के पठन पाठन पर पड़ रहा है। राज्य में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में गुरुवार को 61 नए कोरोना मरीज सामने आए थे।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source