
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : April 12, 2021 12:09 PM IST
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है।
कोरोनावायरस का कहर इस हद तक जारी है कि आम इंसान से लेकर नेता हो या अभिनेता, हर कोई कोरोना की चपेट में आ रहा है। हाल ही में खबर आई है कि सुप्रीम कोर्ट का लगभग 50 प्रतिशत स्टाफ कोरोना पॉजिटिव (50 per% of supreme court staff testing Covid positive) हो गया है। इसके बाद यह फैसला लिया गया है कि सोमवार से सुप्रीम कोर्ट के जज (SC judges)वर्क फ्रॉम होम करेंगे और वीडियो लिंक के द्वारा किसी मामले की सुनवाई की जाएगी। कोर्टरूम सहित पूरे सुप्रीम कोर्ट परिसर को सेनिटाइज किया जा रहा है और बेंच सुबह 10.30 या 11.30 बजे के निर्धारित समय से एक घंटे बाद लगेगी।
इससे पहले, CJI एस ए बोबडे और जस्टिस एन वी रमना, आर एफ नरीमन, यू यू ललित, ए एम खानविलकर, अशोक भूषण, एल एन राव, एस ए नज़ीर, नविन सिन्हा के नेतृत्व में कई बेंच कोर्ट रूम में एक बेंच पर इकट्ठे थे। सुप्रीम के कर्मचारी और उनके परिवार के लोगों द्वारा कोरोना पॉजीटिव होने पर CJI और जजों ने यह तय किया है कि फिलहाज घर से काम करना ही उचित रहेगा। CJI ने पिछले साल 6 जजों का कोरोना संक्रमित होने की बात की कही।
https://twitter.com/ANI/status/1381454061266825220
देश में कोरोनावायरस के पिछले 24 घंटों में 1,68,912 नए मामले दर्ज होने के बाद अब तक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,35,27,717 हो गई है। स्वास्य मंत्रालय ने यहां सोमवार को बताया कि अमेरिका के बाद वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देशों की सूची में भारत फिर से दूसरे नंबर पर आ गया है। इस समयावधि में 904 लोगों की मौतें हुई हैं और इसी के साथ देश में अब तक मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12,01,009 हो गई है और इस मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बीते 24 घंटे में 11,80,136 नमूनों की जांच कर ली गई है और इसके साथ ही अब तक कुल मिलाकर 25,78,06,986 नमूनों की जांच की जा चुकी है। वहीं, 16 जनवरी से शुरू हुए सामूहिक टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 10,415,28,565 कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाड़ु, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में इस वक्त मामलों की अधिकता देखी जा रही है।