Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सायो अल्ट्रासोनिक किचन सिंक भारत में लॉन्च

सायो अल्ट्रासोनिक किचन सिंक में साउंड फ्रीक्वेंसी कन्वर्जन तकनीक का प्रयोग किया गया है, जो फलों, सब्जियों आदि से हानिकारक केमिकल्स, पेस्टिसाइड, धूल और पैथोजेन्स आदि को साफ करती है।

सायो अल्ट्रासोनिक किचन सिंक भारत में लॉन्च
Simply washing fruits and vegetables with tap water reduces pesticide levels by 60–70 %. © Shutterstock

Written by IANS |Published : December 3, 2018 8:12 PM IST

चीन में निर्मित हाइटेक अल्ट्रासोनिक किचन सिंक को पहली बार भारत में मुंबई में एक प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया। सायो अल्ट्रासोनिक किचन सिंक में साउंड फ्रीक्वेंसी कन्वर्जन की आधुनिक अमेरिकन तकनीक का प्रयोग किया गया है, जो फलों, सब्जियों, सीफूड आदि की सतह से हानिकारक केमिकल्स, पेस्टिसाइड, धूल और पैथोजेन्स, बैक्टीरिया एवं दूसरे जीवित सूक्ष्म तत्वों सहित अन्य सतही अशुद्धताओं को साफ करती है।

सायो एंटरप्राइजेज के निदेशक शिवशंकर कुशवाहा ने कहा, "हमारा अल्ट्रासोनिक किचन सिंक सर्वश्रेष्ठ तकनीक पर आधारित है। इसे टीयूवी-एसयूडी से मान्यता प्राप्त है। टीयूवी-एसयूडी परीक्षण एवं उत्पाद प्रमाणन में विश्व अग्रणी है। हमारा यह प्रोडक्ट उत्तरी अमेरिका और पूर्वी यूरोप में काफी लोकप्रिय है। अब हम इसे भारतीय बाजार में पेश कर रहे हैं। पहले साल में हमारा उद्देश्य भारत में हाइटेक अल्ट्रासोनिक किचन सिंक की 1500 से ज्यादा यूनिट बेचना है।"

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2018 : न्यूरो पुनर्वास से दिव्यांगों के जीवन को बेहतर बनाना संभव

Also Read

More News

हाल ही में स्वास्थ्य रक्षा में जुड़े संगठनों ने कई बार ग्रोसरी स्टोर में उपलब्ध फलों और सब्जियों पर मौजूद केमिकल और पेस्टिसाइड्स के हानिकारक प्रभावों के बारे में चेतावनी दी है।

सेलिब्रिटी शेफ कविराज खियालिनी ने कहा, "बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के साथ फलों का सेवन करना उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जिन्हें फल पसंद है और जो लोग फलों जैसे आड़ू, नेकटेराइन (आड़ू का ही अन्य प्रकार), चेरी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, रैस्पबेरी, नाशपाती या सेब और सब्जियों, जैसे-आलू, शलगम, शिमला मिर्च और सेलरी में पाए जाने वाले बेहतरीन तत्वों का आनंद लेते हैं।"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि इसमें से बहुत से फल और सब्जियों पर कीटनाशकों के अवशेष पाए जाते हैं। यह प्रोडक्ट आपको खाने की स्वास्थ्यवर्धक चीजों का सेवन करने का विकल्प देंगे।

About the Author

... Read More