... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : August 1, 2018 12:23 PM IST
सऊदी ने संक्रमण मुक्त हज की प्रतिबद्धता जताई है। जी हां, सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में चल रहा हज सीजन किसी भी माहमारी या संक्रामक रोगों से पूरी तरह सुरक्षित है।
'अल अरबिया' की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त के मध्य में होने वाले हज कार्यक्रम के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कड़े उपाय अपनाए जा रहे हैं।
मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य निकायों के सहयोग से वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति में विकास और परिवर्तनों का भी अनुसरण कर रहा है।
इस पवित्र यात्रा से जुड़े और भी कई बदलाव किए गए हैं इस साल, जैसे पहली बार भारत से मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम (पिता, भाई, पति और पुत्र) के ही हज यात्रा पर गई हैं। यह ऐतिहासिक मौका शनिवार को आया जब लखनऊ से 20 महिलाएं बिना मेहरम के सऊदी अरब के मदीना शहर के लिए रवाना हुईं। यह मुमकिन हो सका सरकार के उस हालिया आदेश के बाद जिसमें मुसलमान महिलाओं को बिना मेहरम हज पर जाने की इजाजत दे दी गई थी।
तो वहीं यात्रा के दौरान गुटखा और पान-बीड़ी जैसी चीज़ों के इस्तेमाल को लेकर भी कड़े नियम बनाए गए हैं।
स्रोत: IANS Hindi.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.