
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : April 25, 2018 6:35 PM IST
अमिता ने टीवी सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में 'अम्मा' की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने महाराणा प्रताप, बाबा ऐसो वर ढूंढो और 'डोली अरमानों की' जैसे धारावाहिको में काम किया है।
छोटे पर्दे पर कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अमिता उद्गाता का मंगलवार देर रात निधन हो गया। अमिता की तबियत पिछले कुछ दिनों से ख़राब थी और वह अस्पताल में भर्ती थीं। वह पिछले 4 दिनों से मुंबई के कृतिकेयर अस्पताल में भर्ती खीं और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, जहां उन्होंने मंगलवार देर रात को आखिरी सांस ली। अमिता का निधन फेफड़ों के फेल हो जाने की वजह से हुआ। अमिता के निधन की ख़बर सिंटा (Cine & TV Artistes’ Association) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दी:-
#CINTAA expresses it's deepest condolence on the sudden demise of #AmitaUdgata ji. May her soul Rest in Peace. @sushant_says@DJariwalla@deepakqazir@amitbehl1@ayubnasirkhan@sanjaymbhatia@NupurAlankar@rakufired@rammakantdaayam@RajRomitpic.twitter.com/Y9hRSO6PMt
— CINTAA_Official (@CintaaOfficial) April 25, 2018
अमिता ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उनके सबसे मशहूर किरदार टीवी सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में 'अम्मा' के तौर पर माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने महाराणा प्रताप, बाबा ऐसो वर ढूंढो और 'डोली अरमानों की' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे सीरियल में काम किया है। साथ ही वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'सरबजीत' और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'हंसी तो फंसी' में भी काम किया है। अमिता कई साल तक दूरदर्शन के साथ भी काम करती रहीं। इसके अलावा वह एक थिएटर आर्टिस्ट भी थीं।
ऐसा बताया जा रहा है कि अमिता के बड़े बेटे विदेश में रहते हैं जिनके आने के बात अमिता का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा ।
स्रोत:Twitter/CINTAA.