
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 12, 2019 6:45 PM IST
संजय दत्त चाहते हैं युवा ड्रग्स से दूर रहें। © file photo
अभिनेता संजय दत्त ड्रग्स से अपनी लड़ाई के बारे में हमेशा से बात करते रहे हैं और अब वह एक नशा-विरोधी अभियान का समर्थन भी कर रहे हैं। संजय दत्त ने रविवार को आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर के 'ड्रग फ्री इंडिया' अभियान को समर्थन देने की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
I always wanted to do something to uproot drug addiction from India. The #DrugFreeIndia campaign is a step towards that! Because of my personal experiences, it's a cause very close to my heart & I want to help the youth of our country. Thank you @SriSri guruji for your support 🙏 pic.twitter.com/xeTeNOkyDq
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) February 10, 2019
संजय ने लिखा, "मैं हमेशा भारत से ड्रग की लत को खत्म करने के लिए कुछ करना चाहता था। 'ड्रग फ्री इंडिया' अभियान उसी की ओर एक कदम है। मेरे व्यक्तिगत अनुभवों के कारण, यह मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं हमारे देश के युवाओं की मदद करना चाहता हूं।"
I'm delighted that we have been able to put together this movement! Thank you guruji for helping me realize my dream to build a #DrugFreeIndia, one step at a time 🇮🇳🙏🏼
See you guys on 18th Feb. at Chandigarh University. — Sanjay Dutt (@duttsanjay) February 12, 2019
ड्रग्स के साथ संजय का संघर्ष उनकी बायोपिक 'संजू' में भी दिखाई गई है, जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर ने उनकी भूमिका निभाई है।
'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' में काम कर चुके संजय दत्त के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, कपिल शर्मा, परिणीति चोपड़ा, बादशाह और वरुण शर्मा जैसी मशहूर हस्तियां भी 8 फरवरी को यहां शुरू हो रहे इस अभियान का हिस्सा हैं।
इनपुट: (आइएएनएस हिंदी)