मां बनने के बाद फि‍र से ‘बेसिक्‍स’ पर लौटीं सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा ने बिना कुछ बोले ही इस फोटो से अपने प्रशंसकों और खासतौर से महिलाओं को यह संदेश दे दिया है कि मां बनने के बाद भी फिटनेस को बरकरार रख पाना इतना भी मुश्किल नहीं है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : January 16, 2019 2:23 PM IST

खूबसूरत, फि‍ट और टेनिस की सनसनी मानी जाने वाली सानिया मिर्जा एक बार फि‍र से बेसिक्‍स पर लौट आईं हैं। अपने ट्वीटर अकाउंट पर फोटो अपलोड कर उन्‍होंने इसकी जानकारी अपने फैन्‍स को दी और फैन्‍स ने भी उनका दिल खोलकर स्‍वागत किया।

फि‍टनेस है बेसिक्‍स

आप सोचेंगे कि आखिर से बेसिक्‍स क्‍या है, तो हम आपको बता दें कि सानिया मिर्जा के लिए हैप्‍पी लाइफ जीने का बेसिक फंडा है हेल्‍दी लाइफ और इसके लिए वे फि‍टनेस को बहुत जरूरी मानती हैं। अभी हाल ही में मां बनी सानिया मिर्जा एक बार फि‍र से अपने फि‍टनेस बेसिक्‍स पर लौट आईं हैं। इसके लिए उन्‍होंने अपने जिम की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे न केवल फि‍ट और फाइन लग रहीं हैं बल्कि हर बार की तरह बला की खूबसूरत भी लग रहीं हैं।

मां बनने के बाद मुश्किल नहीं है फि‍टनेस

ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की गई फोटो में वे काफी फि‍ट और फाइन लग रहीं हैं। उन्‍हें देखकर ऐसा लगता ही नहीं है कि उन्‍होंने अभी कुछ माह पहले ही बच्‍चे को जन्‍म दिया है। सानिया मिर्जा ने बिना कुछ बोले ही इस फोटो से अपने प्रशंसकों और खासतौर से महिलाओं को यह संदेश दे दिया है कि मां बनने के बाद भी फि‍टनेस को बरकरार रख पाना इतना भी मुश्किल नहीं है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.