... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : October 30, 2018 9:19 AM IST
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर नन्हा मेहमान आया है। शोएब ने ट्वीटर पर पिता बनने की खबर साझा की है। ©Twitter/shoibMalik
भारतीय टेनिस सनसनी मानी जाने वाली सानिया मिर्जा के घर नन्हा मेहमान आया है। यह खबर उनके पति और पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक ने साझा की है। ट्वीटर पर यह खबर साझा करते हुए पापा शोएब ने इसे बेबी मिर्जा मलिक से संबोधित किया है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में उनके फैन्स कब से इस खबर का इंतजार कर रहे थे।
बच्चे के जन्म की खबर साझा करते हुए शोएब ने यह भी बताया कि सानिया मिर्जा स्वस्थ्य हैं। उन्होंने गुड विशेस के लिए लोगों का आभार भी जताया।
सभी इस बात का इंतजार कर रहे थे कि सानिया के घर बेटा होगा या बेटी। पिता बनने की खबर से खासे उत्साहित शोएब मलिक ने फैन्स को बताया कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है और वह बिल्कुल स्वस्थ है। इसके साथ ही उन्होंने सानिया मिर्जा को माय गर्ल कहकर संबोधित किया और उनके स्वास्थ्य के भी ठीक होने की सूचना दी है। साथ ही उन्होंने दोस्तों और शुभचिंतकों का शुभकामनाओं के लिए आभार भी जताया है ।
Excited to announce: Its a boy, and my girl is doing great and keeping strong as usual #Alhumdulilah. Thank you for the wishes and Duas, we are humbled 🙏🏼 #BabyMirzaMalik 👼🏼
— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) October 30, 2018
शोएब ने लिखा, "मैं बेहद उत्साहित हूं। बेटा हुआ है, माय गर्ल (सानिया) की सेहत ठीक है और वह हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग हैं। आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया।
सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को शोएब से शादी की थी। शादी के आठ साल बाद सानिया और शोएब माता-पिता बने हैं। सानिया मिर्जा ने अप्रैल में अपने फैन्स के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इस खुशखबरी को फैन्स के साथ शेयर करने के बाद से ही सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।