सैमसंग इंडिया ने की उत्तर प्रदेश के साथ साझेदारी, राज्य में खोले जाएंगे 20 नए सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर्स

सैमसंग इंडिया का हेल्थकेयर के दुनिया में नया कदम!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 22, 2017 5:32 PM IST

सैमसंग इंडिया ने उत्‍तर प्रदेश के साथ राज्य में 20 नए सैमसंग स्‍मार्ट हेल्थकेयर सेंटर्स खोलने की साझेदारी की है। यह स्वास्थ्य केंद्र समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों को किफायती और गुणवत्‍ता पूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्ध करवाने का काम करेंगे। अपने स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम के तहत, सैमसंग राज्‍य के चुनिंदा सरकारी अस्‍पतालों में एडवांस्‍ड और इनोवेटिव स्‍वास्‍थ्‍य उपकरण जैसे कंपनी द्वारा निर्मित अल्‍ट्रासाउंड और डिजिटल रेडियोलॉजी (एक्‍स-रे) मशीन के साथ सैमसंग एलईडी टीवी, सैमसंग एयर कंडीशनर और रेफ्रीजरेटर उपलब्‍ध कराएगी।

सैमसंग इंडिया और यूपी सरकार के चिकित्‍सा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के बीच यह एमओयू साइन किया गया। यूपी सरकार के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री, श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री प्रशांत त्रिवेदी, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग की सचिव श्रीमति वी हेकाली झिमोमी और यूपी सरकार के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवा विभाग के माहनिदेशक डॉ. पद्माकर सिंह समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मौजूदगी में एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए।

उत्‍तर प्रदेश सरकार के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्री सिद्धार्थना‍थ सिंह ने इस मौके पर कहा,इस प्रोग्राम के लिए सैमसंग इंडिया के साथ साझेदारी कर हमें खुशी हैं। हम उत्तर प्रदेश की जनता को किफायती स्वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्वॉलिटी हेल्थकेयर की समाज की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अस्‍पतालों की मदद करने में सैमसंग इंडिया के सहयोग का हम स्‍वागत करते हैं।

उत्‍तर प्रदेश सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री प्रशांत त्रिवेदी ने कहा,हेल्थकेयर के क्षेत्र में विकास होना आज की ज़रूरत है। मैं इस बात से खुश हूं कि सैमसंग इंडिया ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है और आगे आकर सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर जैसे प्रोग्राम की शुरुआत की है। अपनी तरफ से, सरकार जनता को बेहतर चिकित्‍सा सुविधाएं उपलब्‍ध कराने की दिशा में काम कर रही है और स्मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम के लिए सैमसंग के साथ यह साझेदारी इस लक्ष्‍य को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।’ यह सैमसंग का अपने स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम के अंतर्गत अब तक सबसे बड़ा इनीशियेटिव है।

सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, श्री दीपक भारद्वाज ने कहा, ‘सैमसंग समुदायों के बीच बदलाव लाने और लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाने में विश्‍वास करता है। टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करके हेल्थकेयर सॉल्यूशन्स उपलब्‍ध कराने के लिए उत्‍तर प्रदेश के साथ साझेदारी कर हम बेहद खुश हैं। इस सहयोग के माध्‍यम से हम राज्‍य और आसपास के इलाकों में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना चाहते हैं। सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर अच्‍छे इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, लेटेस्ट टेक्‍नोलॉजी और सर्वोत्तम चिकित्सा विशेषज्ञता का संयोजन है।’

सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम का उद्देश्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करना है, जो उन समुदायों को फायदा पहुंचाने का काम करता है जिन्हें सीमित स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिलती हैं। कई तरह के स्वास्थ्य परीक्षण और हेल्थकेयर में मदद करने वाले इनोवेटिव प्रोडक्ट्स जैसे अल्ट्रासाउंड, डिजिटल रेडियोलॉजी और एक्सेसरीज़ के साथ सैमसंग ने 2015 से अब तक देशभर में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम के ज़रिए 18 सरकारी अस्पतालों के साथ सहयोग किया है। आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के 3 लाख से अधिक मरीज़ों को सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम से लाभ मिला है। इसके लिए चिकित्सक, तकनीशियनों और रेडियोलॉजिस्ट को डायग्नोस्टिक उपकरण और सॉफ्टवेयर को संभालने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।

प्रेस विज्ञप्ति

चित्र स्रोत: प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source