Coronavirus in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश से सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला कोरोना संक्रमित, सीतापुर जेल में चल रहा है इलाज

रामपुर से सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जेल के भीतर सांसद सहित कुल 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 12 बंदियों को अलग अहाते में स्थानांतरित किया गया है।(Azam Khan Covid Positive in Hindi) 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 1, 2021 1:54 PM IST

Azam Khan Covid Positive: उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण हिस्सों में भी कोविड संक्रमण के मामले दैनिक स्तर पर बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी बीच ख़बर आयी है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के सांसद आजम खान  और उनके बेटे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दरअसल, सीतापुर कारागार (Sitapur Jail)  में सांसद समेत कुल 13 बंदियों की आरटीपीसीआर (RT-PCR Test) रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। (Azam Khan Covid Positive)

प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव ने बताया कि शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में रामपुर सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला (Abdullah Azam Khan) आजम कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जेल के भीतर सांसद सहित कुल 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 12 बंदियों को अलग अहाते में स्थानांतरित किया गया है।(Azam Khan Covid Positive in Hindi)

14 दिनों का रोज़ा रखने के बाद हुई तबीयत ख़राब

समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के अनुसार, जेल प्रशासन के मुताबिक आजम खान ने अभी तक 14 रोजे रखे हैं, जिसके बाद उन्हें यह शिकायत आई थी। जांच के बाद उन्हें कोरोना का उपचार दिया जा रहा आजम खान की विशेष निगरानी की जा रही है। उन्हें समय पर काढ़ा और दवाइयां भी दी जा रही हैं।

सांसद पहले से ही अलग अहाते में हैं। सभी का कोरोना उपचार कारागार चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को कुछ और बंदियों की जांच कराने के लिए सूचना दी गई है। टीम आते ही आधा सैकड़ा से अधिक बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। (Azam Khan Covid Positive)

उन्होंने बताया कि सभी का कोरोना उपचार कारागार चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को कुछ और बंदियों की जांच कराने के लिए सूचना दी गई है। टीम आते ही आधा सैकड़ा से अधिक बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

(Input--आईएएनएस,विकेटी/आरजेएस)