अमेरिका में एमडीएच सांभर मसाला में साल्मोनेला मिला

आर प्योर एग्रो स्पेशिएलिटीज द्वारा निर्मित और हाउस ऑफ स्पाइसेस (इंडिया) द्वारा वितरित, उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रमाणित प्रयोगशाला में जब परीक्षण किया गया तो यह बैक्‍टीरिया पाया गया।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 12, 2019 1:42 PM IST

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) द्वारा एमडीएच ब्रांड के 'सांभर मसाला' में साल्मोनेला बैक्टीरिया का पता लगाने के बाद कंपनी ने अपने आलमारियों से कम से कम तीन लॉट को हटा दिया है। साल्मोनेला से ग्रसित खाद्य पदार्थ को खाने के 12 से 72 घंटों में दस्त, बुखार, पेट में मरोड़ जैसी बीमारियां होती है। यह बीमारी से निजात मिलने में चार से सात दिन लगते हैं। इन मसालों की बिक्री हाउस ऑफ स्पाइसेस (इंडिया) द्वारा की जा रही थी।

आर प्योर एग्रो स्पेशिएलिटीज द्वारा निर्मित और हाउस ऑफ स्पाइसेस (इंडिया) द्वारा वितरित, उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रमाणित प्रयोगशाला के माध्यम में जब परीक्षण किया गया तो उसमें साल्मोनेला के बैक्टीरिया पाए गए।

एक बयान में कहा गया कि हटाए गए सांभर मसाला की बिक्री नार्थ कैरोलीना के रिटेल स्टोर्स, हाउस ऑफ स्पाइजेस (इंडिया) द्वारा की जा रही थी।

साल्मोनेला से ग्रसित खाद्य पदार्थ को खाने के 12 से 72 घंटों में दस्त, बुखार, पेट में मरोड़ जैसी बीमारियां होती है। यह बीमारी से निजात मिलने में चार से सात दिन लगते हैं।

बुजुर्गो, नवजातों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।