... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 8, 2018 12:30 PM IST
फिल्म वीरगति (1995) में सलमान खान की सहकलाकार रहीं पूजा डडवाल लंबे समय से टीबी से जूझ रहीं थी। बीमारी के चलते उनका वजन सिर्फ 23 किलोग्राम रह गया था। बीमार हालत में ही उनके परिवार ने भी उनका साथ छोड़ दिया और वे पैसे-पैसे को मोहताज हो गईं। पूजा डडवाल ने जिंदगी की आस ही छोड़ दी थी।
इस तरह की खबरें जब मीडिया के माध्यम से सलमान भाई के पास पहुंची तो वे दौड़े चले आए अपनी साथी कलाकार की मदद के लिए। पूजा और सलमान ने वर्ष 1995 में फिल्म वीरगति में साथ काम किया था।
मार्च में सलमान खान की संस्था बीइंग ह्यूमन ने पूजा को सिवरी टीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। पांच महीने के इलाज के बाद आज पूजा की सेहत में काफी सुधार है। उनका वजन भी पहले से 20 किलोग्राम बढ गया है।
अस्पताल से लौटकर पूजा ने एक स्थानीय अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, कपड़े, खाना, साबुन, दवा और डायपर तक सलमान खान के माध्यम से मुझ तक पहुंचे। हर छोटी से छोटी मदद के लिए वे मेरे साथ बने रहे। अगर वे न होते तो शायद आज मैं जिंदा न होती।
सलमान खान की संस्था बीइंग ह्यूमन ने मल्टी विटामिन, प्रोटीन सप्लीमेंट आदि पूजा के लिए मुहैया करवाए। जिसके बाद पूजा की सेहत में अच्छा खासा सुधार देखने में आया। यह जरूरी सप्लीमेंट काफी महंगे थे। जिन्हें अफोर्ड कर पाना पूजा के लिए मुश्किल था। पूजा की इस मदद ने एक बार फिर से सलमान खान के लिए लोगों के दिलों में प्यार बढ़ा दिया है।
उनके प्रशंसकों ने ट्वीट कर उनकी दरियादिली का शुक्रियादा किया है।
चित्र स्रोत : Mirror
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.