
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 18, 2019 5:25 PM IST
सलमान खाने ने कहा, फिटनेस प्रेमी स्टेरॉएड का इस्तेमाल ना करें, होते हैं इसके गंभीर नुकसान।
देशभर में लाखों फिटनेस प्रेमियों के प्रेरणास्रोत सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) ने उनसे स्टेरॉएड न लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उसके इस्तेमाल से उनके लिवर और किडनी के साथ ही उनके शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। मुंबई में रविवार को ''बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्विप्मेंट'' के प्रीव्यू के दौरान मीडिया से मुखातिब सलमान ने कहा, "आज कल स्टेरॉएड (steroid) लेने का एक नया ट्रेंड चल पड़ा है, जो कि काफी गलत है (steroids side effects)।''
उन्होंने (Salman khan) आगे कहा कि मेरा मानना है कि किसी को भी उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यहां तक कि कई लोग स्टेरॉएड का गलत इस्तेमाल करते हैं, जो कि उनके शरीर के लिए काफी हानिकारक होने के साथ ही उनके लिवर और किडनी को खराब कर सकता है। ऐसे कई लोग हैं, जिनकी मौत जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हो गई। ऐसे में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना बिल्कुल सही नहीं है।"
स्टेरॉएड खास किस्म की दवाओं की एक श्रेणी है, जिसे मुख्य रूप से कई गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान मरीजों को खाने के लिए डॉक्टर देते हैं। स्टेरॉएड का इस्तेमाल यौन हार्मोन में आई कमी को दूर करने, प्रजनन क्षमता बढ़ाने, मेटबॉलिज्म और इम्यून पावर को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। कई बार मांसपेशियों और हड्डियों के धनत्व को बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतर खिलाड़ी अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाने और बढ़ाने के लिए स्टेरॉएड का इंजेक्शन लेते हैं।
स्टेरॉयड से युवाओं में बढ़ रहा ‘हिप बोन डिसऑर्डर’ का खतरा, हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी है इसका कारगर इलाज
1 अक्सर आप न्यूज में सुनते होंगे कि कई खिलाड़ी अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए स्टेरॉएड लेते हैं, लेकिन इसके अधिक इस्तेमाल से सेहत पर गंभीर साइड इफेक्ट्स (steroids side effects on body) होते हैं। यदि कोई पुरुष इसे लगातार लेता है, तो उसमें स्पर्म काउंट कम हो सकती है। इससे वह नपुंसक (Impotence) भी हो सकता है। आपने देखा होगा कि किसी बीमारी के दौरान जो लोग स्टेरॉएड का सेवन करते हैं, उनके चेहरे पर हल्के बाल आ जाते हैं।
2 स्टेरॉएड के अधिक सेवन से दिल पर बहुत नकारात्मक असर पड़ता है। दिल कमजोर हो जाता है। जब दिल कमजोर हो जाता है, तो वह अपना काम जैसे शरीर के लिए पर्याप्त खून पंप नहीं कर पाता। इस वजह से आपको हार्ट अटैक या दिल पूरी तरह से काम करना बंद कर सकता है, जिससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।
3 कई बार इसके सेवन से धमनियों में प्लाक जमा हो जाता है। प्लाक बढ़ने से दिल संबंधित रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है। स्टेरॉएड लेने से दिल को नुकसान पहुंचा सकता है।
4 कई बार इससे किडनी फेल होने की आशंका भी बढ़ जाती है। लीवर को नुकसान पहुंचता है, पुरुषों में टेस्टिकल्स के सिकुड़ने की संभावना रहती है।
इनपुट : (आईएएनएस हिंदी)