hamburger icon
A
Read in English

Salman Khan: सलमान खान ने कहा, कोरोना वायरस से बचने के लिए हैंडशेक नहीं करें नमस्ते, जानें नमस्ते के वैज्ञानिक फायदे

कोरोना वायरस के इंफेक्शन में आने से बचने के लिए लोग कई प्रयास कर रहे हैं। कोरोना वायरस स्पर्श से भी फैल सकता है। इसीलिए, परिस्थितियों को देखते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु और भारत के केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर जैसे लोगों ने भी हाथ जोड़कर नमस्ते करने के अभिवादन के तरीके का समर्थन किया था। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाथ मिलाने और गले लगने के बजाय भारत के अभिवादन के तरीके सलाम-नमस्ते की तारीफ की है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 5, 2020 6:58 PM IST

Salman Khan on Coronavirus: नमस्ते करना भारतीयों द्वारा अभिवादन का सबसे लोकप्रिय और पुराना तरीका है। भारत में लोग खुद से बड़ों को प्रणाम और अपने बराबर के लोगों को ग्रीट करने के लिए नमस्कार करते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाथ मिलाने और गले लगने के बजाय भारत के अभिवादन के तरीके सलाम-नमस्ते की तारीफ की है।  इसके पीछे की वजह है कोरोना वायरस। (Salman Khan on Coronavirus in hindi)

कोरोना वायरस से बचने के लिए सलमान ने किया नमस्कार:

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के इंफेक्शन में आने से बचने के लिए लोग कई प्रयास कर रहे हैं। कोरोना वायरस स्पर्श से भी फैल सकता है। इसीलिए, परिस्थितियों को देखते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु और भारत के केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर जैसे लोगों ने भी हाथ जोड़कर नमस्ते करने के अभिवादन के तरीके का समर्थन किया था।

क्या है नमस्कार करने के पीछे का वैज्ञानिक कारण:

वैदिक कारणों की बात करें तो, हिंदू मान्यताओं के हिसाब से हर व्यक्ति में ईश्वर का वास होता है। इसीलिए, लोग एक-दूसरे को नमस्कार करते हुए ईश्वर का अभिवादन करते हैं।

एक्युप्रेशर पॉइंट्स होते हैं सक्रिय:

लेकिन, वैज्ञानिक पहलू देखे तो नमस्कार करने से शरीर को एक्युप्रेशर के फायदे मिलते हैं। दरअसल,  नमस्ते करने के लिए दोनों हाथों को एक साथ जोड़ा जाता है। इससे, कान, आंख और दिमाग से जुड़ी नसें, जो उंगलियों के पोर्स से जुड़ी होती हैं, उनपर प्रेशर पड़ता है। इससे, फिंगर टिप्स के प्रेशर पॉइंट्स सक्रिय हो जाते हैं। इससे, दर्द से राहत मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।

मानसिक सूकून:

यही नहीं नमस्कार करने से शरीर में स्थित अनहत चक्र  भी सक्रिय हो जाते हैं। इससे, सकारात्मक ऊर्जा रिलीज़ होती है। जो, मानसिक तनाव कम करने और फूर्ति देने का काम करता है।

Banyan Tree Health Benefits: वेट लॉस हो या दांतों की सड़न, बरगद के पेड़ की मदद से हल हो सकती हैं ये समस्याएं, जानें बरगद के हेल्दी फायदे