Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एंटीबायोटिक की काउंटर बिक्री पर लगी रोक, बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेगी दवा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बात की ओवर कदम उठाया है कि एंटीबायोटिक दवाओं की बहुत अधिक बिक्री पर रोक लग पाए।

एंटीबायोटिक की काउंटर बिक्री पर लगी रोक, बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेगी दवा
Antibiotics are used to treat infection, and drugs are given to patients to stimulate bile flow from the liver.

Written by intern23.seo |Updated : January 19, 2024 8:31 PM IST

सर्दी के सीजन में कई तरह की समस्याएं लोगों में देखने को मिलती हैं, जिसमें सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के साथ वायरल इंफेक्शन भी शामिल हैं। कभी-कभी ये समस्याएं कई दिनों तक लगातार बनी रह सकती हैं। जिसके लिए हम लोग बिना डॉक्टर से परामर्श किए मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक दवाएं खरीदकर खा लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वायरल संक्रमण से लडने के लिए जो आज लोगों को समस्या हो रही हैं। उसका कारण एंटीबैक्टीरियल दवाओं का आसानी से लोगों की पहुंच में आना भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब इसको लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि एंटीबायोटिक दवाएं लिखने से पहले डॉक्टर मरीज को इसका कारण अनिवार्य रूप से बताएंगे।

हेल्थ न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, देश भर के मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों को एक पत्र जारी किया गया है जिसमें स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ0 अतुल गोयल ने कहा है कि 'एंटीमाइक्रोबियल दवाएं लिखते समय अनिवार्य रूप से सटीक कारण अब सभी डॉक्टरों को लिखना होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर उठाया गया कदम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एंटीबायोटिक दवाओं की अत्यधिक मात्रा को रोकने के लिए दुनिया भर में कुछ न कुछ प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में पहला कदम भारत सरकार ने भी लिया है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में सभी कैमिस्ट को भी सूचित किया गया है कि वह किसी भी डॉक्टर के पर्चे के बिना मरीज को एंटीबायोटिक की बिक्री न करें। इसके साथ ही डॉक्टर्स पर्चे पर एंटीबायोटिक दवा लिखने का कारण भी स्पष्ट करेगा।

Also Read

More News

एंटीबायोटिक दवाओं के खतरे

एक आंकड़े के मुताबिक साल 2019 में एंटीबायोटिक दवाओं के कारण दुनिया भर में 10 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक एंटीबायोटिक से होने वाली मौत दुनियाभर में 10 वे स्थान पर हैं। इसके अलावा एंटीबायोटिक्स ने मानव जीवन के अलावा, पशु, पर्यावरण और भोजन आदि को भी खतरे में डाल दिया है।

एंटीबायोटिक दवाओं के नुकसान

छोटी-छोटी समस्याओं में एंटीबायोटिक दवाएं लेना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही बार-बार इनका सेवन करने से हमारा शरीर एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस का शिकार हो सकता है। जानते हैं कुछ नुकसान जो एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से हो सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • रक्त में इंफेक्शन की समस्या।
  • उल्टी होने की दिक्कत।
  • मल संबंधी समस्याएं।
  • पेट में अफारा जैसा लगना।
  • अपच रहना।
  • पेट दर्द की समस्या।
  • भूख की कमी होना।

About the Author

... Read More