Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Saif Ali Khan Attacked with Knife: सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सैफ के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर चोर ने उन पर चाकू से हमला किया। इसकी वजह से उन्हें कई हिस्सों पर गंभीर चोट आई हैं। अस्पताल की तरफ से सैफ की इंजरी को लेकर बयान सामने आया है। एक्टर को 6 चोट आई हैं। इसमें 4 चोट सामान्य हैं, लेकिन 2 चोट बेहद गंभीर बताई गई है। अभिनेता को सुबह करीब 3 बजे गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लीलावती अस्पताल के सीईओ नीरज उत्तमानी ने अपने बयान में बताया है कि सैफ को 6 इंजरी हुई हैं। जिनमें से 2 चोट काफी गहरी हैं। एक्टर को रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट आई है। साथ ही, गर्दन के हिस्से पर भी चोट ज्यादा गहरी लगी है।
रात के 2 बजे चाकू से हमला होने के बाद, सैफ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां, एक्टर के रीढ़ और गर्दन के हिस्से पर गंभीर चोट आने की बात पता चली है। हालांकि, अभी उनका ऑपरेशन चल रहा है। सर्जरी कितनी बड़ी है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान पर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला हुआ। दरअसल, एक्टर के घर में चोर घुस आया था। जब सैफ ने चोर को पकड़ने की कोशिश की, तो चोर ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। यह हमला उनके बांद्रा स्थित घर में हुआ है। घर के कुछ हाउस हेल्प को भी चोट आई है। फिलहाल एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हालांकि, हमलावर अभी फरार है। हमला किसने और क्यों किया, इसके बारे में पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है।