
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 22, 2020 11:09 PM IST
रूस की स्पुतनिक-5 कोरोना वैक्सीन फाइजर, मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन से होगी सस्ती।
Sputnik-5 Corona Vaccine: दुनियाभर में फैली महामारी कोविड-19 (Coronavirus pandemic) से लड़ने के लिए बनाई गई रूस की स्पुतनिक-5 वैक्सीन (Sputnik-5 Corona Vaccine price) की कीमत सरकार को फाइजर और मॉडर्ना से कम पड़ेगी। दुनिया की पहली पंजीकृत वैक्सीन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने रविवार को यह जानकारी दी। इस ट्वीट में कहा गया, "फाइजर (Pfizer Price) की घोषित कीमत प्रति खुराक की दर से 19.50 डॉलर (1446.17 रुपये) और मॉडर्ना (Moderna Price) की कीमत 25 से 37 डॉलर (1854.07-2744.02 रुपये) रखी गई है यानी एक इंसान के हिसाब से इनकी कीमत 39 डॉलर (2892.34 रुपये) और 50 से 74 डॉलर (3708.13-5488.04 रुपये) बैठेगी। हर इंसान को स्पुतनिक-5 (Sputnik-5), फाइजर (Pfizer) और मॉडर्ना (Moderna) के दो खुराक की जरूरत होगी। स्पुतनिक-5 की कीमत (Sputnik-5 Corona Vaccine) इनसे कहीं अधिक कम होगी।"
रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के एक प्रवक्ता के हवाले से तास समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया, रूसी वैक्सीन (Russia vaccine) की कीमत अगले हफ्ते सार्वजनिक की जाएगी। बड़े पैमाने पर नैदानिक परीक्षण (diagnostic test) से पहले जब स्पुतनिक-5 (Sputnik-5 ) को आधिकारिक तौर पर पंजीकृत किया गया, तो रूस अगस्त में कोविड-19 की वैक्सीन को नियामक स्वीकृति देने वाला यह पहला देश बन गया।
इस वैक्सीन को गैमेलिया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने मिलकर विकसित किया है।
खुशखबरी! भारत में कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-5 के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को मिली मंजूरी