
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 10, 2020 7:37 AM IST
कोरोना वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में रूस 100 प्रतिशत सफल ! अक्टूबर से शुरू हो सकता है टीकाकरण।
Covid-19 Vaccine in Hindi: दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामले (Corona cases in world) बहुत तेजी से लगातार बढ़ रहे हैं। हर संभव प्रयास करने के बाद भी कोरोना का प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हर किसी को कोरोना वैक्सीन (Covid-19 vaccine) का ही इंतजार है। वैक्सीन (Vaccine) बनाने की होड़ में सौ से भी अधिक देश लगे हुए हैं, लेकिन इसे लेकर रूस (Russia) की दावेदारी पक्की दिखती नजर आ रही है। दरअसल, कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस से एक अच्छी खबर ये आ रही है कि वहां वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रालय (Corona vaccine clinical trial) 100 प्रतिशत सफल रहा है। संभवत: दुनिया को कोविड-19 की वैक्सीन (Covid-19 Vaccination) अक्टूबर तक मिल जाएगी।
कोरोना वैक्सीन को लेकर पूरी दुनिया में काफी तेजी से ट्रायल चाल रहा है। कई देशों में वैक्सीन दूसरे-तीसरे चरण में पहुंच चुकी हैं, तो वहीं कुछ देशों में वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल में सफल रही है। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चल रहे वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल भी रेस में आगे चल रहा है। भारत में भी भारत बायोटेक कंपनी द्वारा बनाई जा रही वैक्सीन कोवैक्सिन (COVAXIN) क्लिनिकल ट्रायल में आगे चल रही है। लेकिन, बावजूद इन सबके रूस ने यह दावा किया है कि क्लिनिकल ट्रायल में उसकी वैक्सीन 100 प्रतिशत सफल साबित हुई है।
रूस के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, रूस की कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine in Hindi) ट्रायल में सफल रही है। हम अक्टूबर महीने से ही देश में व्यापक स्तर पर लोगों को टीका (Vaccination) लगाने का काम शुरू कर देंगे। वैक्सीन को लगाने में जितना भी खर्च आएगा, वह सारा खर्च सरकार उठाएगी। वहीं, यह बात भी सामने आ रही है कि रूस 12 अगस्त को दुनिया की पहली कोरोनावायरस वैक्सीन को रजिस्टर करा सकता है।
रूस की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल हुआ पूरा, 10 अगस्त तक हो सकती है लॉन्च
10 अगस्त से पहले आ सकती है कोरोना वैक्सीन, COVID-19 पेशेंट से पहले इन्हें मिलेगी वैक्सीन