रूस ने कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक-वी का उत्पादन किया शुरू

रूस ने कोविड-19 के इलाज के लिए अपने वैक्सीन (vaccine) के पहले बैच का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह जानकारी उनके स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में दी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 16, 2020 12:19 PM IST

Russia corona vaccine sputnik-v: रूस ने कोविड-19 के इलाज के लिए अपने वैक्सीन (vaccine) के पहले बैच का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह जानकारी उनके स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में दी।

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को नोवल कोरोनावायरस के इलाज के लिए दुनिया के पहले पंजीकृत वैक्सीन की घोषणा की, जिसका नाम मॉस्को द्वारा 1957 में लॉन्च किए गए अंतरिक्ष सैटेलाइट स्पूतनिक वी (Russia corona vaccine sputnik-v) के नाम पर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वैक्सीन को गामालेया साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा बनाया गया है। यह मॉस्को के पास स्थित एक चिकित्सा संस्थान है।

स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने बुधवार को कहा कि रूस अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने के बाद अन्य देशों को वैक्सीन की पेशकश करेगा। वैक्सीन (sputnik-v) की प्रभावशीलता पर संदेह निराधार है। रूस में अब तक कुल 917,884 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 15,617 मौतें भी शामिल हैं, वहीं अब तक 729,411 लोग इससे उबर चुके हैं।

कोरोना वैक्सीन पंजीकरण को लेकर रूस के शीर्ष डॉक्टर ने स्वास्थ्य मंत्रालय छोड़ा

रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन में दिखे 144 तरह के साइड एफेक्ट्स, वैक्सीन को लेकर ये शॉर्टकट कहीं खतरनाक तो नहीं?

Sputnik Vaccine: पहली कोविड-19 वैक्सीन पर AIIMS डायरेक्टर ने दी अपनी राय, कहा इसकी सेफ्टी और साइड इफेक्ट्स की जांच ज़रूरी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source