कोरोना वैक्सीन का इंतजार हुआ खत्म, 1 जनवरी 2021 से मिलेगी आम नागरिकों को रूसी कोविड-19 वैक्सीन

रूस में बनकर तैयार हुई कोविड-19 की वैक्सीन 1 जनवरी, 2021 से सिविलियन सकुर्लेशन में जाएगी यानी कि इसी दिन से इसकी पहुंच आम लोगों तक कराई जाएगी। हालांकि, रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन सबसे पहले चिकित्साकर्मियों और शिक्षकों को दी जाएगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 11, 2020 11:33 PM IST

Russia Coronavirus Vaccine : कोरोनावायरस का कहर जारी है। इससे बचने का बस एकमात्र उपाय वैक्सीन है। कोरोना वैक्सीन से संबंधित एक अच्छी खबर रूस से आ रही है। खबरों के अनुसार, रूस (Russia) में बनकर तैयार हुई कोविड-19 की वैक्सीन (Russian Covid-19 vaccine) 1 जनवरी, 2021 से आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी। यह वैक्सीन सिविलियन सकुर्लेशन में जाएगी यानी कि 1 जनवरी से इस वैक्सीन की पहुंच आम लोगों तक कराई जाएगी। मंगलवार को रूस द्वारा पंजीकृत इस वैक्सीन के प्रमाण पत्र के हवाले से मीडिया ने इस बात की सूचना दी। तास समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने कहा कि यहां के माइक्रोबायोलॉजी रिसर्च सेंटर गेमालेया और रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित कोविड-19 की वैक्सीन सबसे पहले चिकित्साकर्मियों और शिक्षकों को दी जाएगी।

आम लोगों में चरणबद्ध तरीके से होगा उपयोग शुरू

उन्होंने कहा, "हम आम लोगों में चरणबद्ध तरीके से इसका उपयोग करना शुरू करेंगे। इसमें सबसे पहले उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी जो काम के सिलसिले में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं और ये चिकित्सा कर्मी हैं। यह वैक्सीन (Vaccine) उन्हें भी पहले मुहैया कराई जाएगी, जो बच्चों की सेहत के लिए जिम्मेदार हैं यानी कि शिक्षक।"

रूसी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सीन के उत्पादन के लिए गेमालेया रिसर्च सेंटर इंस्टीट्यूट और फार्मास्युटिकल कंपनी बिन्नोफार्म जेएससी इन्हीं दो जगहों का उपयोग किया जाएगा। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के प्रमुख किरिल दिमित्रीग ने कहा कि देश को वैक्सीन की खुराक के लिए सौ करोड़ अनुरोध मिले हैं।

उन्होंने कहा, "हमने गेमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा बनाए गए रूसी वैक्सीन (Russia Coronavirus Vaccine in hindi) के प्रति दुनिया की गहरी रूचि देखी है। हमें बीस राज्यों से वैक्सीन की सौ करोड़ से अधिक खुराक की खरीद के लिए प्रारंभिक अनुरोध प्राप्त हुए हैं।"

उन्होंने कहा कि रूस पांच देशों में अपने विदेशी भागीदारों के साथ मिलकर वैक्सीन की 50 करोड़ से अधिक खुराक के उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। तास समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की योजना अपनी उत्पादन क्षमता को और बढ़ाने की है।

कैसे करती है काम रूस की कोविड-19 वैक्सीन?

रूस द्वारा तैयार की गई यह वैक्सीन सर्दी-जुखाम पैदा करने वाले वायरस एडेनोवायरस (adenovirus) पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इसे आर्टिफिशियल तरीके से तैयार किया गया है। यह सार्स-सीओवी-2 (SARS-CoV-2) में मौजूद स्ट्रक्चरल प्रोटीन की नकल करती है। इससे शरीर में कोरोनावायरस इन्फेक्शन जैस इम्यून रिस्पॉन्स पैदा होता है। कहने का अर्थ यह है कि इंसान का शरीर वैसे ही प्रतिक्रिया देता है, जैसी प्रतिक्रिया कोरोनावायरस संक्रमण होने पर देता है, लेकिन इसमें कोविड-19 (COVID-19) जानलेवा साबित नहीं होता है।

कोरोना वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में रूस 100 प्रतिशत सफल ! अक्टूबर से शुरू हो सकता है टीकाकरण

कोरोना की पहली वैक्सीन बन गयी, रूस ने किया दावा, राष्ट्रपति पुतिन ने करायी पहली कोविड-19 वैक्सीन रजिस्टर

डब्ल्यूएचओ ने कहा, कोरोना के मौसमी विशेषता नहीं दिखाने से रोकथाम के प्रति लापरवाही बरतना हो सकता है घातक

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source