
Also Read
Serum Institute CEO Adar Poonawalla said they hope to launch Oxford-AstraZeneca coronavirus vaccine by the end of 2020.
Corona Vaccine news : कोरोनावायरस (Coronavirus) वैक्सीन बनाने की खबरें हर दिन आती रहती हैं। कई देश इसके निर्माण और क्लिनिकल ट्रायल को लेकर दावे करते रहते हैं। फिलहाल सभी देश को कोरोना वैक्सीन(Corona Vaccine) का बेसब्री से इंतजार है, ताकि इस खतरनाक वायरस से खुद को सुरक्षित रखा जा सके। हाल ही में रूस ने भी एक ऐसा ही दावा किया है। रूस का कहना है कि उसने दुनिया की पहली कोविड-19 वैक्सीन तैयार कर ली है और वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल (Corona Vaccine Human Trial) भी कामयाब रहा है। यदि यह बात सच है, तो संभवत: रूस कोरोना की वैक्सीन बनाने में दुनिया का पहला देश बन सकता है।
रूसी की एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, रूस की सेकनोफ यूनिवर्सिटी (Sechenov Medical University) ने दावा किया है कि वैक्सीन के लिए ह्यूमन ट्रायल में शामिल हुए वॉलेंटियर्स पर जब कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का ह्यूमन ट्रायल (Human Trial) किया गया, तो उसके परिणाम सकारात्मक आए हैं।
पुणे स्थित इस कंपनी ने किया दावा, जनवरी 2021 तक लोगों के लिए उपलब्ध होगी कोरोना की सेफ वैक्सीन
कुछ दिनों पहले ही ह्यूमन ट्रायल के लिए कुछ वॉलेंटियर्स को चुना गया था। उनमें से पहले बैच को 15 जुलाई और दूसरे बैच को 20 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यदि ह्यूमन ट्रायल के बाद कोई समस्या ना नजर आए, तो दुनिया को जल्द ही कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine news in hindi) मिल जाएगी।
रूस के गेमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा इस निर्मित टीके का परीक्षण 18 जून को शुरू किया था। सेकनोफ यूनिवर्सिटी ने अपनी पहली कोविड-19 वैक्सीन (Corona Vaccine by russia) के वॉलेंटियर्स पर परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इंसानों पर वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव ना दिखे, इसके लिए हमने ह्यूमन ट्रायल से पहले इसका जानवरों पर भी परीक्षण किया गया था।
कोरोना से प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका (3,413,995) पहले नंबर पर है, उसके बाद ब्राजील (1,866,176), फिर भारत (878,254) और चौथे नंबर पर रूस है। रूस में 727,162 लोग संक्रमित हैं। रूस का कोविड-19 वैक्सीन को लेकर दावा सही साबित होता है, तो यह कोरोना महामारी (Corona pandemic) को रोकने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। फिलहाल, भारत सहित कई देशों में कोरोना वैक्सीन को लेकर क्लिनिकल ट्रायल और निर्माण जारी है।