
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 16, 2020 7:41 PM IST
Sputnik V.: कोविड-19 इंफेक्शन की वैक्सीन स्पुतनिक के लॉन्च के साथ पूरी दुनिया में इस टीके को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। महामारी की रोकथाम और इलाज के लिए रूस ने अगस्त महीने में स्पुतनिक वी कोविड वैक्सीन को लॉन्च किया था। भारत में भी इस वैक्सीन के आगमन को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है। ग्लोबल फार्मा कम्पनी डॉ. रेड्डीज लैब ने रूस द्वारा लॉन्च की गयी कोरोना वायरस वैक्सीन 'स्पुतनिक 5' के क्लीनिकल ट्रायल और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए एक करार किया है। यह अग्रीमेंट स्पुतनिक 5 की रूसी उत्पादक रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIAF) के साथ किया है।
बुधवार को रूस के सॉवरेन वेल्थ फंड द्वारा एक बयान जारी किया गया जिसमें, यह जानकारी दी गयी कि डॉ.रेड्डीज़ लैब जिसका मुख्यालय भारत में स्थित है, वह कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी के क्लिनिकल ट्रायल और वितरण के लिए रूसी कम्पनी के सम्पर्क में है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन के तौर पर रजिस्टर की गयी 'स्पुतनिक 5' को तैयार करने का काम गैमेलिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इवनेस्टमेंट फंड के सहयोग से किया जा रहा है। इस वैक्सीन को रूस ने 11 अगस्त को रजिस्टर किया था।
फंड द्वारा आधिकारिक बयान देते हुए जानकारी दी गयी, "भारत में विनियामक अनुमोदन के साथ आरडीआईएफ डॉ. रेड्डीज़ लैब को वैक्सीन के 10 करोड़ डोज़ की सप्लाई करेगा । 'स्पुतनिक 5' वैक्सीन, एक पूरी तरह सेफ और प्रमाणित वैक्सीन होने के साथ, एक मानव एडेनोवायरल वेक्टर प्लेटफॉर्म पर आधारित है। फिलहाल इस वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल्स चल रहे हैं।"
रूशियन फंड ने जानकारी दी कि भारत में स्पुतनिक की डिलीवरी संभवत 2020 के अंत तक आरंभ हो सकती है। इस प्रक्रिया की शुरूआत भारत में नियामक अधिकारियों द्वारा सफल ट्रायल्स और वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही होगी।
पिम्पल्स का आज़माया हुआ उपचार है नीम की पत्तियां, इन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी रखती हैं दूर
वर्क फ्रॉम होम में रखें फिटनेस का ध्यान, कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये एक्सरसाइज़ेस