Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Covid-19 Symptoms After Vaccination: एक नयी स्टडी में यह बात सामने आयी है कि कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें ले चुके लोगों में से एक तिहाई लोगों में सर्दी-ज़ुकाम के लक्षण हैं। स्टडी में दावा किया गया है कि ऐसे लोग कोविड -19 से संक्रमित हो सकते हैं। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, किंग्स कॉलेज लंदन (Kings College Of London) के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने कहा है कि, बहती नाक या गले में खराश जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों को आइसोलेशन में रहना चाहिए और उन्हें अपना कोविड टेस्ट कराना चाहिए। स्पेक्टर ने यह भी सलाह दी कि ऐसे व्यक्तियों को दूसरों से मिलने से तब तक परहेज करना चाहिए जब तक कि उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव ना आए । (Covid-19 Symptoms After Vaccination In Hindi)
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कोविड के अन्य महत्वूपूर्ण और गम्भीर लक्षण जैसे, "गंध या स्वाद समझने की क्षमता कम होने या बुखार आने तक इंतज़ार नहीं करना चाहिए। अगर सर्दी, ज़ुकाम या बहती नाक जैसे समस्याएं हों और खांसी की समस्या ना हो तो भी डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करें। स्पेक्टर का कहना है कि, "फिलहाल, हमारा अनुमान यही है कि, सर्दी-ज़ुकाम से परेशान 3-4 लोगों में से कम से कम 1 व्यक्ति को यह लक्षण कोविड-19 संक्रमण की वजह से है। इसीलिए सर्दी से जुड़े लक्षण दिखायी देने पर लोगों को खुद को दूसरों से अ " (Covid-19 Symptoms After Vaccination)
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, एक रेडियो चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में प्रोफेसर स्पेक्टर ने कहा कि ओमिक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को कुछ दिनों के लिए घर पर रहना चाहिए, अगर उनमें सर्दी के कोई लक्षण दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा, "इसलिए हमें ऐसे लोगों को वास्तव में लोगों को कार्यालय में नहीं आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, अगर वे अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो वह क्रिसमस पार्टी (Christmas Party) में न जाएं। एक टेस्ट करवाएं और फिर, जब लक्षण कम हो जाएं, तो वे बाहर आ सकते हैं।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) अधिक गंभीर लक्षण पैदा नहीं करेगा और टीकों द्वारा प्रदान की जाने वाली टी-सेल प्रतिरक्षा गंभीर बीमारी को रोक देगी। टी-कोशिकाएं एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिकाएं हैं जो कोविड को मारती हैं।
हालांकि, इसमें कुछ सप्ताह का समय लग सकता है क्योंकि यह देखने के लिए परीक्षण चल रहे हैं कि ओमिक्रॉन ने टीकों से प्रतिरक्षा को कितनी अच्छी तरह विकसित किया है।
(आईएएनएस)