तनाव से राहत पाने के लिए स्टीम बाथ एक अच्छा तरीका है और इन दिनों लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन स्टीम बाथ लेने वालों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे स्टीम बाथ से पहले खाना खाने से मना किया जाता है। क्योंकि स्टीमिंग रुम में जाने से ठीक पहले अगर आपका खाना खाते हैं तो आपको पेट में तकलीफ महसूस हो सकती है।साथ ही स्टीम बाथ से पहले ढेर सारा पानी पीना भी बहुत ज़रूरी है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही और काम की टिप्स-
शॉवर लेना स्टीम रूम में दाखिल होने से पहले सबसे ज़रूरी काम है। इससे मैल, पसीना और शरीर की दुर्गंध बह जाती है और आपके साथ स्टीम रूम में बैठे बाक़ी लोगों को तकलीफ नहीं होती।
स्टीम के दौरान हल्के कपड़े पहनें। स्टीम रुम का तापमान 115 से 125 डिग्री के बीच का होता है। साथ ही स्टीम रुम में लगातार धुंध बनी रहती है। इसलिए हल्के कपड़े पहनने से आपको बहुत अधिक गर्मी नहीं लगती और कपड़े आपके शरीर से भी नहीं चिपकते। संभव हो तो बिना कपड़ों या स्विमसूट में भी आप स्टीम बाथ में जा सकते हैं।
स्टीम रुम में किसी टॉवेल के ऊपर बैठें। इसी तरह शॉवर शूज़ जरूर पहनें। स्टीम रूम में मौजूद नमी और गीली फर्श के कारण कीटाणु और बैक्टेरिया फैल सकते हैं। इसलिए अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
15-20 मिनट से अधिक स्टीम रुम में न बैठें। अगर आपको बहुत गर्मी लगे या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं महसूस हों तो तुरंत स्टीम रुम से बाहर निकल जाएं। अगर आप एक बार से अधिक स्टीम रुम का प्रयोग करना चाहते हैं तो दो सेशन्स के बीच अपने शरीर को अच्छी तरह ठंडा होने दें।
स्टीम रुम से निकलने के बाद, ठंडे पानी का शॉवर लें। बहुत अधिक ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें, उससे आपके सिस्टम को झटका लग सकता है और आपको ठिठुरन महसूस हो
स्टीम रुम के अधिक तापमान के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए अगर वर्कआउट या मौसम में बदलाव के कारण आपके शरीर का तापमान अधिक है तो स्टीम रूम में दाखिल न हों।
अगर आपको सांस से जुड़ी कोई परेशानी, हाई या लो ब्लड प्रेशर या डायबिटीज़ है तो स्टीम रुम में जाने से पहले अपने डॉक्टर से बात कें। इसी तरह प्रेगनेंट औरतों को स्टीम रुम में नहीं जाना चाहिए।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.