
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 19, 2022 1:11 PM IST
Rules Related To Booster Dose Before Travelling Abroad: विदेश यात्रा करने वाले लोगों को अब बूस्टर डोज लेने के लिए 9 महीनों का इंतजार नहीं करना होगा बल्कि अब 3 महीनों से भी कम समय यानि 90 दिनों में ही लोगों को बूस्टर डोज दी जा सकेगी। यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगी जो विदेश यात्रा करना चाहते हैं।बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने देश से बाहर जाने के इच्छुक लोगों को यात्रा से पहले कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने से जुड़े नियमों में बड़ी राहत दी है। केंद्र की तरफ से कोविड वैक्सीन की सेंकेंड डोज और बूस्टर डोज के बीच के अंतर को कम कर दिया गया है। जिसके बाद विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे लोगों को 9 महीने की बजाय केवल 90 दिन बाद ही बूस्टर डोज मिलने की खबर से खुशी हुई है। वहीं, अब इसी विषय से जुड़ी नयी उलझनें और परेशानियां लोगों के सामने आ रही हैं। (Covid booster shot for foreign travel)
कोरोना की बूस्टर डोज लेने के बाद विदेश यात्रा करने से जुड़े नियमों में बदलाव के बाद लोगों में उलझन (Covid-19 booster dose vaccination) COVID-19 Vaccine Boosters का माहौल देखा जा रहा है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि उन्हें किस तरह के डॉक्यूमेंट्स जमा करने हैं और कौन-सी औपचारिकताएं पूरी करनी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई महानगरपालिका या बीएमसी (BMC) इस विषय पर विचार कर रही है कि लोगों को कोविड बूस्टर डोज देने से पहले किस तरह की बातों को ध्यान में रखा जाए। बताया जा रहा है कि कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स पर बूस्टर डोज देने से पहले लोगों की विदेश यात्रा से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा लोगों को अपने यात्रा विवरण पेश करने और विदेश यात्रा के कारण भी बताने पड़ सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वैक्सीनेशन सेंटर्स कुछ विशेष कारणों से विदेश यात्रा करने वालों को ही बूस्टर डोज लगा सकते हैं और इसीलिए वे यात्रियों से विवरण मांग सकते हैं। (booster dose for travellers)
वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार या बीएमसी या वैक्सीनेशन से जुड़ी इकाइयों द्वारा अभी तक इस विषय पर कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
बता दें कि 12 मई को केंद्र सरकार ने भारत से बाहर जाने के लिए लोगों को एंटी-कोविड वैक्सीन की तीसरी डोज यानि बूस्टर डोज जल्दी लेने की अनुमति दी। सरकार की तरफ से घोषणा की गयी कि लोगों को अब एहतियाती डोज लेने के लिए 90 दिनों का ही इंतजार करना होगा ना कि 9 महीनों का। इस घोषणा के एक दिन बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह बयान दिया गया कि, जो लोग पढ़ाई, नौकरी, स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने, द्विपक्षिय औपचारिकताओं या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए विदेश यात्रा करना चाहते हैं उन्हें बूस्टर डोज लगायी जाएगी। (rules for Covid booster shot)
यह भी पढ़ें-