Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
BF.7 Covid Outbreak: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट BF.7 से एक बार फिर दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा हुआ है। खासकर चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में लॉकडाउन के हालात बन गए हैं। यहां कोरोना वायरस के कारण लगाए गए प्रतिबंधों से जनता भी परेशान हैं। वही कोरोना के बढ़ते वैश्विक संकट को देखते हुए भारत में भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कोविड-19 संकट से जूझ रहे कुछ देशों पर अपनी नजर बनाए रखे हुए है। यहां से आने वाले यात्रियों की जांच और क्वारंटाइन में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने बयान में कहा कि, "महामारी ना फैले इसके लिए सतर्कता बरतना हमने शुरू कर दिया है जिस तरह से चीन में कोरोना महामारी की भयानक स्थिति देख रहे हैं उसको देखते हुए हमने चीन जापान दक्षिण कोरिया हांगकांग और बैंकॉक सभी जगह से आने वाली फ्लाइट पर हमने एविएशन मिनिस्टर के साथ बातचीत करके तुरंत ही एयर सुविधा पोर्टल का इंप्लीमेंटेशन करके सभी पैसेंजर का RT-PCR अनिवार्य करेंगे, उसका ट्रेसिंग करना शुरू कर देंगे और इंडिया में आने के बाद अगर किसी व्यक्ति में बुखार या कोरोना के लक्षण मिलते हैं या टेस्ट पॉजिटिव आने पर उसे क्वारंटाइन करने के निर्देश जारी करने जा रहे हैं।"
#WATCH | Air Suvidha portal to be implemented for passengers arriving from China, Japan, South Korea, Hong Kong & Thailand, RT-PCR to be made mandatory for them. After arriving in India, if they test positive, they'll be quarantined: Union Health Min Dr Mandaviya pic.twitter.com/ST7ypqmy1V
— ANI (@ANI) December 24, 2022
कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 22 दिसंबर को एक रिव्यू मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया था, साथ ही उन्होंने कोरोना के नए वेरिएंट को पहचानने के लिए सैंपल कलेक्शन और जिनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ाने पर जोर दिया था। उन्होंने राज्यों को भी अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।