Karnataka New Travel Guidelines: महाराष्ट्र से कर्नाटक जाने वालों के लिए खबर, अब अनिवार्य नहीं होगी RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट

अब, महाराष्ट्र से कर्नाटक आने वाले पर्यटकों को छोटी-छोटी यात्राओं के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR Test Report) की निगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखानी होगी। (Karnataka New Travel Guidelines )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 9, 2021 8:50 PM IST

Karnataka New Travel Guidelines: कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर (Third wave of coronavirus in India) की आशंका के बीच कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को कुछ नयी गाइडलाइंस की घोषणा की। इन गाइडलाइंस के अनुसार अब पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) से कर्नाटक राज्य में आनेवाले लोगों के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके साथ ही कुछ छूट भी दी जा रही है। जैसे, अब महाराष्ट्र से कर्नाटक आने वाले पर्यटकों को छोटी-छोटी यात्राओं के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR Test Report) की निगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखानी होगी। (Karnataka New Travel Guidelines In Hindi)

महाराष्ट्र से कर्नाटक आना-जाना हुआ आसान

मिली जानकारी के अनुसार, जो लोग दो दिन या उससे कम समय के लिए आते हैं, उन्हें कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता नहीं है। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला दोनों राज्यों में कोविड के मामलों में गिरावट को देखते हुए लिया है। हालांकि, पर्यटकों को , ली हो और उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। यह कर्नाटक में कुछ दिनों के लिए बस, रेल और हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों पर लागू होगा।

इन शर्तों पर मिलेगी राज्य में एंट्री

पर्यटकों में कोई लक्षण नहीं होना चाहिए और उनके साथ एक स्व-घोषणा पत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार उनके आगमन पर थर्मल स्कैनिंग जरूरी है। कोविड -19 संक्रमण के विषय पर हाल ही में हुई राज्य सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। (Karnataka New Travel Guidelines)

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में कोविड संक्रमण के नये मामलों की संख्या महाराष्ट्र की तुलना में कम दर्ज़ की जा रही है। ऐसे में महाराष्ट्र से कर्नाटक आने वाले यात्रियों से संक्रमण के प्रसार की आशंका बढ़ सकती है।  इसी बात को ध्यान में रख कर कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र से कर्नाटक की यात्रा कर रहे लोगों पर विशेष ध्यान देने की योजना बनायी गयी है।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source