Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Haridwar Kumbh 2021: कुंभ में जाने से 72 घंटे पहले करना होगा अपना RT-PCR टेस्ट, स्‍नान से पहले ध्‍यान रखें ये 10 बातें

Haridwar Kumbh Mela: हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर सरकार लगातार दिशा निर्देश जारी कर रही है। ऐसे में ये 10 बातें आपके जरूर काम आएंगी।

Haridwar Kumbh 2021: कुंभ में जाने से 72 घंटे पहले करना होगा अपना RT-PCR टेस्ट, स्‍नान से पहले ध्‍यान रखें ये 10 बातें
कोरोना से बचाव के लिए डब्ल्यूएचओ (विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन) ने कुछ दिशा निर्देश दिए हैं।

Written by Atul Modi |Updated : March 21, 2021 11:37 AM IST

1 अप्रैल से शुरू होने वाले हरिद्वार कुंभ मेले (Haridwar Kumbh 2021) की तैयारियों के बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि केंद्र द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अलावा यहां आने वाले पर श्रद्धालुओं के लिए कोई और प्रतिबंध नहीं होगा। इस वर्ष कुंभ मेले का आयोजन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जा रहा है। तीन 'शाही स्नान' अप्रैल में किए जाएंगे। 12 और 14 अप्रैल को सभी 13 अखाड़े पवित्र डुबकी लगाएंगे, जबकि 27 अप्रैल को बैरागी अखाड़ा पवित्र डुबकी लगाएगा।

स्वास्थ्य व्यवस्था के अनुसार, थर्मल स्क्रीनिंग (Thermal Screening) के लिए 100 टीमों का गठन किया गया है, जबकि कोविड-19 परीक्षण करने वाली टीमों की संख्या 40 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है और एंबुलेंस की संख्या को भी 32 से बढ़ाकर 54 कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश से 100 डॉक्टरों और 148 पैरा मेडिकल कर्मचारियों की टीम हरिद्वार पहुंच गई है।

टेंट और शौचालय बनाये जायेंगे और सभी महामण्डलेश्वरों को आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी।

Also Read

More News

कुंभ मेले में RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

इससे पहले, उत्तराखंड सरकार ने कुंभ में भाग लेने के लिए आने वाले संतों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया था। श्रद्धालुओं को कुंभ में भाग लेने से 72 घंटे पहले अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। उन्हें केवल तभी अनुमति दी जाएगी जब उनका परीक्षण नेगेटिव हो।

उत्तराखंड सरकार ने आश्रमों, धर्मशालाओं, घाटों, होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस, सार्वजनिक वाहन, पाकिर्ंग स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, दुकानों, आदि के लिए एसओपी जारी किए हैं।

हरिद्वार कुंभ मेले में जाने से पहले ध्‍यान रखें ये 10 बातें

1. हरिद्वार कुंभ में जाने वाले लोगों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना वायरस सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

2. मेला क्षेत्र में हर समय मास्क पहनें।

3. उत्‍तराखंड सरकार के मुताबिक, हरिद्वार कुंभ 2021 मेले में जाने वाले श्रद्धालू सही व्यवहार को अपनाएं।

4. सभी श्रद्धालुओं को कुंभ मेले से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

5. इमरजेंसी नंबरों को अपने पास रखें, जरूरत पड़ने पर प्रयोग।

6. उन्‍हीं स्नान घाटों का प्रयोग करें जो मेला प्रशासन ने अधिकृत किया है, जो मेला क्षेत्र में ठहरने के स्थान के करीब हैं।

7. किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु दिखने पर अधिकारियों को सूचित करें।

8. मेला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

9. मेले के आयोजन में शामिल विभागों का सहयोग करें।

10. श्रद्धालुओं को कुंभ में भाग लेने से 72 घंटे पहले अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(आईएएनएस)

About the Author

... Read More