संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या प्रभाग के अनुमानों के अनुसार भारत में 2010 में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या आठ फीसदी थी जो वर्ष 2050 तक बढ़कर 19 प्रतिशत हो जाएगी। वर्ष 2050 तक भारत में 30 करोड़ से अधिक लोगों की उम्र 60 वर्ष से अधिक होने की उम्मीद है। ऐसे में बुजुर्गो को सेहतमंद रखने के लिए घरेलू स्वास्थ्य सेवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आगे बढ़ते भारतीय होम हेल्थकेयर को अगले दशक के लिए मुख्य बाधा के रूप में मानते हुए हेल्थकेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया (नेटहेल्थ) ने सिफारिश की है कि सरकार को विनियमन और गुणवत्ता