लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए आ रहे थे दिल्ली, एयरपोर्ट पर ही बिगड़ी तबियत, पटना के अस्पताल में भर्ती

Lalu Prasad Yadav Health News: आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली जानेवाले थे लेकिन एयरपोर्ट पर ही तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 2, 2025 6:53 PM IST

Lalu Prasad Yadav Health Condition: देश के पूर्व रेलमंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल (Lalu Yadav Hospitalized) में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरजेडी लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ने के बाद (Lalu Prasad Yadav Health Condition) उन्हें पटना के पारस अस्पताल (Paras Hospitali, Patna) में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, 2 दिनों से लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाना था। लेकिन, पटना एयरपोर्ट पर ही उनकी तबियत बुरी तरह से बिगड़ गयी और लालू प्रसाद यादव को तुरंत एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Lalu Yadav Health update)

बहुत लो हो गया लालू प्रसाद यादव का ब्लड शुगर लेवल

बता दें कि कुछ समय पहले लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। ट्रांसप्लांट के बाद लालू  प्रसाद यादव को कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी गयी है। बताया जा रहा है लालू  प्रसाद यादव का ब्लड शुगर लेवल बहुत कम हो गया और उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी है। लालू  प्रसाद यादव लगातार मेडिकल टीम की देखरेख में रहते हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि क्रिएटिनिन लेवल में असंतुलन होने के बाद लालू  प्रसाद यादव की हेल्थ बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उनका पटना में चेकअप किया गया और उसके बाद डॉक्टरों ने लालू  प्रसाद यादव को दिल्ली जाकर चेकअप की सलाह दी थी।

कई हेल्थ कंडीशन्स से जूझ रहे हैं लालू प्रसाद यादव

बता दें कि लम्बे समय से लालू प्रसाद यादव को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हैं और वे उनका इलाज करा रहे हैं।  साल 2024 में लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी की गयी थी और उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था। इससे पहले साल 2022 में सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी डोनेट की थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद यादव धीरे-धीरे रिकवर हो रहे थे और स्वस्थ भी थे। हालांकि, बढ़ती उम्र के कारण लालू प्रसाद यादव की तबियत बार-बार बिगड़ती रही है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source