Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Risk of long covid after vaccination: कोरोना संक्रमण से सुरक्षा दिलाने वाली कोविड वैक्सीन लॉन्ग कोविड के खतरे से भी सुरक्षा प्रदान कर सकती है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UK Health Security Agency) की एक नयी स्टडी में यह दावा किया गया है कि जिन लोगों को कोविड संक्रमण की वैक्सीन लगायी गयी है, उनमें कोविड से संक्रमित होने की संभावना कम होती है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने दुनिया भर के 15 अलग-अलग स्टडीज के डेटा का विश्लेषण किया और उन्हें पता चला कि कोविड की वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोग कोविड-19 संक्रमण की चपेट में भी आए हैं, लेकिन उनमें संक्रमण का जोखिम बहुत कम रहा। हालांकि, ऐसे लोगों में थकान जैसे लक्षण भी देखने को मिले हैं । (Risk of long covid after vaccination in Hindi)
इस विश्लेषण में कुछ अध्ययनों ने टीकाकरण के प्रभाव को देखा और पाया कि कोविड वाले लोग, जिन्हें फाइजर, एस्ट्राजेनेका या मॉडर्न टीके की दो डोज या जानसेन वैक्सीन की एक डोज मिली, उन लोगों की तुलना में लगभग आधे लोग कोविड से संक्रमित थे। यह भी पाया गया कि 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में अधिकांश लॉन्ग कोविड लक्षणोंके खिलाफ टीके की प्रभावशीलता सबसे अधिक पाई गई। (Risk of long covid after vaccination)
यूकेएचएसए के अनुसार, यूके की आबादी के लगभग दो प्रतिशत ने लंबे समय तक कोविड के लक्षणों की सूचना दी है, जैसे कि थकान, सांस की तकलीफ और मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के लक्षण संक्रमण के बाद चार सप्ताह से अधिक समय तक रह सकते हैं। इसमें कहा गया है कि जिन लोगों को कोविड के खिलाफ टीके की दो डोज मिली हैं, उनमें कोविड लक्षण होने की संभावना कम है या उनमें कोविड के लक्षण कम समय के लिए दिखाई देंगे।
(आईएएनएस)