क्या सर्दियां का मौसम आते ही फिर से वापस आने लगा कोरोना? डॉक्टर ने बताया बचाव करें नहीं तो एक और लहर का खतरा

Covid 19 cases: ठंड के मौसम में कोविड 19 संक्रमण फैलने का खतरा थोड़ा बढ़ जाता है। कई देशों में कोविड 19 के बढ़ने की रिपोर्ट्स मिल रही है, जिसमें सिंगापुर में स्थिति खराब होती दिख रही है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 14, 2023 9:54 AM IST

Risk of covid 19 new wave: जिन लोगों को लगता है कि कोविड अब चला है गया है उन्हें भी यह जानना जरूरी है कि कोविड का खतरा अभी टला नहीं है। दुनियाभर के कुछ देशों में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं और यहां तक कि कुछ देशों में तो कोविड 19 की एक और लहर आने का खतरा भी बढ़ चुका है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में एक बार फिर से कोविड 19 के मामले बढ़ने लगे हैं, जिसके को लेकर वहां के स्वास्थ्य विभाग भी टेंशन में हैं। वहां के हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों को अलर्ट किया है और ज्यादा से ज्यादा बचाव करने को कहा है। कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए दूसरे देशों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए हैं और इस स्थिति से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

30 प्रतिशत वृद्धि

सिंगापुर में कोरोना के रोजाना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है, जो लगभग 30 प्रतिशत से भी ज्यादा है। स्वास्थ्य विभागों नें लोगों को मास्क पहनने व अपना टीकाकरण पूरा कराने की सलाह दी है, ताकि इसके साथ जल्द से जल्द बढ़ते कोरोना के मामलों पर रोक लगाई जा सके। वहां की एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार रोजाना लगभग 30 हजार मामले सामने आने लगे हैं।

सर्दियों का पड़ रहा असर

हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ती ठंड के कारण कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। लेकिन वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स अचानक से औसतन इतने ज्यादा मामले बढ़ जाने के पीछे अलग-अलग राय दे रहे हैं। हालांकि, इस समय कोविड 19 से संक्रमित ज्यादातर लोगों में सामान्य सर्दी-खांसी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

भारत को कितना खतरा

हालांकि, अभी भारत में कोरोना वायरस के मामले नियंत्रित दिख रहे हैं और ठंड का मौसम आने का बाद भी ऐसा कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि, अभी भी लोगों को लगातार कोविड 19 से सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। ठंड आने के बाद कोरोना संक्रमण फैलना का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए खास देखभाल करना जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.