
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 21, 2023 8:45 AM IST
Image credits by: Health News Live: India Records 11,692 New Cases And 28 Deaths In 24 Hours
Covid cases in delhi: एक बार फिर से कोरोना ने देश में एक और नए वेरिएंट के रूप में फैलना शुरू कर दिया है। कोरोना का ये नया वेरिएंट गोवा के बाद अब धीरे-धीरे करके दूसरे राज्यों में भी अपने पैर पसारने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेएन.1 वेरिएंट के अभी तक 21 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 19 मामले गोवा में ही पाए गए हैं और 1 मामले केरल तो एक मामला महाराष्ट्र में पाया गया है। हालांकि, अभी तक दिल्ली में नए वेरिएंट का मामला तो नहीं मिला है, लेकिन पहले संक्रमित कर चुके वायरस के मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली में भी कोरोना के नए केस सामने आने लगे हैं, जिसको लेकर लोगो की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड 19 का नया वेरिएंट जेएन.1 भी तेजी से फैलने वाला वायरस है और अन्य ज्यादा आबादी वाले क्षेत्रों की तरह दिल्ली में भी इस नए वेरिएंट के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, रिपोर्ट्स का कहना है कि इस नए वेरिएंट से होने वाला संक्रमण ज्यादा गंभीर नहीं होता है और अगर स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए तो संक्रमण को घर पर भी ठीक किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ज्यादा जरूरी है।
दिल्ली घनी आबादी वाला क्षेत्र है और इसलिए दिल्ली वालों को खासतौर पर कोविड के प्रति जागरूक रहना होगा। कोविड को फैलने से रोकने के लिए हर एक संभव तैयारी पहले से ही करनी होगी। कोविड के प्रति लापरवाही बरतना इसके मामलों को तेजी से बढ़ा सकता है और फिर से एक और कोरोना की लहर आ सकती है। इसलिए सावधानी जरूरी है।
दिल्ली सरकार ने भी कोरोना के फिर से फैल रहे मामलों को देखकर अपनी कमर कस ली है। कोविड 19 टेस्टिंग बढ़ा दी गई है और साथ ही साथ लोगों से फिर से मास्क पहनने की अपील की जाने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए वेरिएंट के लिए भी दिल्ली सरकार खासतौर पर अपनी तैयारी कर रही है। बस लोगों को भी जितना हो सके जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलना है और मास्क का उपयोग करना है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.