... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 30, 2020 12:14 PM IST
नहीं रहे ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चनने ट्विट कर दी जानकारी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का बीती रात 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से कल उन्हें मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर काफी लंबे समय से सांस से जुड़ी परेशानी और कैंसर से जूझ रहे थे। महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, "वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।"
T 3517 - He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed ! — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020
ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और फैन्स के साथ मेरी संवेदनाएं।"
The sudden demise of actor #RishiKapoor is shocking. He was not only a great actor but a good human being. Heartfelt condolences to his family, friends and fans: Information & Broadcasting Minister Prakash Javadekar (file pic) pic.twitter.com/SGpzDVbH86
— ANI (@ANI) April 30, 2020
ऋषि कपूर को बुधवार सुबह एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया था। जानकारी के अनुसार, ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को सांस लेने में परेशानी, हल्का बुखार और चेस्ट में दर्द की समस्या थी। ये लक्षण कोरोना वायरस से जुड़े हैं। इसलिए डॉक्टर द्वारा कोविड 19 का टेस्ट कराया गया था, जिसका रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
ऋषि कपूर का पिछले साल न्यूयॉर्क में करीब 11 महीने तक कैंसर का इलाज चला था। वे लगभग एक साल इलाज करावने के बाद भारत लौटे थे। 2018 में उन्हें कैंसर का पता चला था, जिसके बाद वे न्यूयॉर्क में इलाज करवाने के लिए चले गए। इस मुश्किल दौर में ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह भी थीं। नीतू के अलावा बेटे रणबीर कपूर भी कभी-कभी उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाया करते थे।
कोलोन इंफेक्शन से जूझ रहे थे इरफान खान, जानें क्या है ये बीमारी और कैसे करें बचाव
Irrfan Khan: कोलोन इंफेक्शन की वजह से हुआ अभिनेता इरफान खान का निधन
बता दें कि बुधवार को बॉलीवुड के अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया। मंगलवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दाखिल कराया गया था। पिकू फिल्म में इरफान खान के साथ काम कर चुके फिल्म निर्देशक शूजित सरकार ने एक ट्वीट कर इरफान की मौत की ख़बर दी। बताया जा रहा है कि इरफान खान की आंतों में दर्द और स्वेलिंग की वजह से उनकी तबियत खराब हो गई थी।