Rishabh Pant Recovers From Covid-19: कोविड को हराकर टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वापसी, डेल्टा वैरिएंट से हुए थे संक्रमित

पंत  कोविड से पूरी तरह से रिकवर हो गए हैं और मिली जानकारी के अनुसार वह डरहम में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के साथ जुड़ भी गए हैं। बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से गुरुवार को इस ख़बर की पुुष्टि की गयी। (Rishabh Pant Recovers From Covid-19)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 22, 2021 1:38 PM IST

Rishabh Pant Recovers From Covid-19: भारतीय क्रिकेट टीम के लोकप्रिय सदस्य और विकेट कीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है। पंत  कोविड से पूरी तरह से रिकवर हो गए हैं और मिली जानकारी के अनुसार वह डरहम में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के साथ जुड़ भी गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से गुरुवार को एक ट्वीट किया गया जिसमें, पंत की रिकवरी और टीम इंडिया में उनकी वापसी के बारे में अपडेट दी गयी। (Rishabh Pant Recovers From Covid-19 In Hindi)

आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव

बता दें कि, भारतीय टीम को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की एक टेस्ट सीरीज खेलनी है। इन काउंटी मैचेसे के लिए पूरी क्रिकेट टीम इस वक़्त डरहम में है। कुछ दिनों पहले ही ऋषभ पंत कोविड संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें 10 दिनों के लिए  क्वारंटीन में रखा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, अब क्वारंटीन पूरा करने के बाद पंत के 2 बार आरटीपीसीआर टेस्ट कराए गए और दोनों ही टेस्ट्स की रिपोर्ट नेगेटिव  पायी गयी हैं। पंत की वापसी से इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी में जुटी टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट फैन्स के बीच खुशी की लहर है। बीसीसीआई ने भी जिस तस्वीर को शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा गया है ,‘‘हैलो ऋषभ पंत। आपकी वापसी पर हमें खुशी हुई।’’

डेल्टा वैरिएंट से संक्रमति हुए थे पंत

गौरतलब है कि, भारत ने प्रैक्टिस मैच में अपने रेग्यूलर विकेटकीपर को नहीं उतारा था। दरअसल ऋषभ पंत के अलासा  रिद्धिमान साहा भी आइसोलेशन में रह रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत को यह संक्रमण एक  परिचित व्यक्ति से हुआ, जिनके  घर पर पंत कुछ समय से रह रहे थे। उनके घर पर रहते हुए  ऋषभ पंत को कोविड पॉजिटिव पाया गया। सूत्रों के अनुसार वह दांत के डॉक्टर को दिखाने के बाद डेल्टा वैरिएंट से संक्रमति हुए थे। इसी कारण वह पहला अभ्यास मैच नहीं खेल पाए थे. अब उनकी वापसी हुई है तो उम्मीद जगाई जा रही है कि वह दूसरे अभ्यास मैच में टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source