
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : December 30, 2022 10:42 AM IST
Cricketer Rishabh Pant Car Accident : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत के कार का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत का एक्सीडेंट रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के नजदीक मोड पर हुआ है। फिलहाल इलाज के लिए उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में ( Rishabh Pant hospitalised) में उनका इलाज चल रहा है। यहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत को माथे और पैर पर चोट आई है। फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। उनको रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां पर उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को अल सुबह ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर अपने घर रहे थे, जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों से टकरा गई, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हो गया।
सर्दियों में कोहरा और धुंध की वजह से काफी ज्यादा कार एक्सीडेंट होते हैं। इसके साथ ओस की वजह से सड़कें गीली रहती हैं। साथ ही कम विजिबिलिटी होती है, जिसकी वजह से इस सीजन में दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में एक्सीडेंट से बचने के लिए हमें निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में-
सर्दियों में एक्सीडेंट से बचने के लिए हेडलाइट्स को हमेशा लो बीम पर रखें। ऐसा करने से आगे की गाड़ियां देखने में आसानी होती है। साथ ही आपको सही दिशा का पता चल सकता है।
सर्दियों में सामने से आ रही दूसरी गाड़ी साफ दिखे, इस बात का अच्छे से ध्यान रखें। इसके लिए आपको सिर्फ फॉग लाइट्स की जरूरत नहीं होती है, बल्कि इसके साथ-साथ हेडलाइट्स को भी लो बीम पर रखना जरूरी होता है। इससे दूसरे ड्राइवर भी आपकी गाड़ी को आसानी से देख सकते हैं।
सर्दियों में गाड़ियों को ओवरटेक करने से बचें। ऐसा करना आपकी बहुत बड़ी गलती होती है। दरअसल, इस सीजन में सड़क काफी ज्यादा गीली होती हैं। ऐसे में अगर अचानक ब्रेक लगाने से आपकी गाड़ी फिसल सकती है। इसलिए इस सीजन में ओवरटेक की गलती न करें।
गाड़ी को हमेशा लेन में चलाना चाहिए। खासतौर पर कोहरे के सीजन में अपनी गाड़ी हमेशा लेन में ही चलाएं। कभी भी लेन को तोड़ते हुए न चलें। हमेशा सड़क किनारे बनी सफेद पट्टियों पर ध्यान रखें।
अगर किसी वजह से आपको अपनी गाड़ी को रोकना पड़े, तो भूलकर भी इसे बीच रास्ते पर न रोकें। हमेशा गाड़ी को सड़क किनारे ही रोकें। ऐसा करने से आप काफी हद तक एक्सीडेंट को रोक सकते हैं।
सर्दियों में अपनी गाड़ी की रफ्तार को हमेशा कंट्रोल करके रखें। खासतौर पर कोहरे में अपनी गाड़ी को सामान्य से कम रफ्तार में चलाएं। ऐसा करने से किसी भी आपातकालीन स्थिति में गाड़ी को रोकना आसान हो जाता है।
India wicket-keeper Rishabh Pant has been sent to hospital but cleared of serious injury following the crash.https://t.co/nlVOcivwIc
— ICC (@ICC) December 30, 2022