
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : August 6, 2022 11:23 AM IST
मुंबई में स्वाइन फ्लू (Mumbai swine flu cases) के मामले बढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, पिछले चार दिनों में, यहां स्वाइन फ्लू के 40 और मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे शहर में कुल मामलों की संख्या 182 हो गई है। इसी बीच स्वाइन फ्लू टेस्ट को सस्ता करने की मांग हो रही है। दरअसल, मुंबई में H1N1 टेस्ट (Swine Flu Test cost) काफी महंगा है। यहां एक टेस्ट 4 से 5 हजार रूपए का पड़ रहा है। जिससे ज्यादातर लोग इस टेस्ट को नहीं करवा पा रहे हैं। इससे बहुत से लोग स्वाइन फ्लू का सही इलाज नहीं करवा पा रहे हैं और वायरस और तेजी से फैल रहा है।
बता दें कि मुंबई ही नहीं देश के कई राज्यों में इस टेस्ट को सस्ता करवाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर साल इस मौसम के आस-पास स्वाइन फ्लूके मामले बढ़ जाते हैं और इस लोगों को इसके कारण जान भी गवानी पड़ती है। ऐसे में अगर समय रहते ही इसकी जांच कर ली जाए तो इलाज के मदद से व्यक्ति जल्दी ठीक हो सकता है। इसे लेकर वहां के डायरेक्टर जनरेल ऑफ हेल्थ सर्विसेस का कहना है कि 2015 में स्वाइन फ्लू टेस्ट 5000 का था। फिक जब ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग लैब बने तो यह कम हो गया, लेकिन ये फिर भी आम लोगों के लिए ज्यादा ही है। इसलिए डायरेक्टर जनरेल ऑफ हेल्थ सर्विसेस का भी यही कहना है कि 2500 से ऊपर नहीं होना चाहिए इसके रेट।
बता दें कि भारत के लगभग बड़े राज्यों में स्वाइन फ्लू टेस्ट 5 हजार तक है। जिनमें से सबसे ज्यादा सस्ता रेट तिरुवनंतपुरम में है, जहां ये 500 से शुरू हो कर 1000 लग का होता है। उसके बाद यूपी, हैदराबाद और बेंगलुरु है जहां ये 3 से 4 हजार तक। उसके बाद दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे शहर है जहां ये 5 हजार और 6 हजार के बीच है।
H1N1 वायरस की जांच के लिए रोगी के गले या नाक से एक स्वाब लिया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए रोगी को एक पैथोलॉजी लैब जाना करना पड़ता है,जहां स्वाब को एकत्र करने के तुरंत बाद उसकी टेस्टिंग होती है। इस दौरान टेस्टिंग करने वाले लोगों को भी खास प्रावधानों का ध्यान रखना होता है। क्योंकि इससे उन्हें भी संक्रमण का डर होता है।
स्वाइन फ्लू रोगी के स्वास्थ्य को बहुत तेजी से प्रभावित करता है और बहुत अधिक दुर्बलता की ओर ले जाता है। कम से कम समय लेकर इसका इलाज करवाना इसे रोकने में मदद करता है। स्वाइन फ्लू टेस्टिंग के अलावा, लक्षण दिखने वाले रोगियों का सी.बी.सी टेस्ट, छाती का एक्स-रे करवाने की भी सलाह दी जाती है। स्वाइन फ्लू के खिलाफ एंटीबॉडी की जांच के लिए एक कई बार टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है।
इस तरह से देखा जाए तो ये टेस्ट काफी महंगा है। हालांकि, टेस्ट के महंगे होने के पीछे विभिन्न लैब का तर्क है कि इसकी टेस्टिंग में लगने वाले रिएजेंस्ट्स, किट्स और एक बड़ा वर्कफोर्स इसे खर्चीला बनाता है और इसलिए हम इसे चाह कर भी सस्ता नहीं कर सकते।