Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ऋचा चड्ढा ने कराया था Egg Freeze, जानिए क्यों पड़ती है इसकी जरूरत

37 साल की उम्र में ऋचा चड्ढा ने एक नन्ही परी ने जन्म दिया है। आपको बता दें कि ऋचा ने एग्स फ्रीज करवाए थे। आइए, जानते हैं क्या एग फ्रीजिंग क्या होता है और कब पड़ती है इसकी जरूरत?

ऋचा चड्ढा ने कराया था Egg Freeze, जानिए क्यों पड़ती है इसकी जरूरत

Written by priya mishra |Published : July 18, 2024 4:07 PM IST

Richa Chadha Baby Girl: ऋचा चड्ढा और अली फजल के घर किलकारियां गूंज गई हैं। 37 साल की उम्र में एक्ट्रेस पहली बार मां बनी हैं। उन्होंने 16 जुलाई को एक प्यारी सी बेटी हो जन्म दिया है। लेकिन ये गुड न्यूज कपल ने दो दिन बाद फैंस के साथ शेयर की है। सोशल मीडिया पर कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। स्टेटमेंट में कपल ने लिखा, "हम अपनी हेल्दी बेबी गर्ल के 16।07।24 को आने की खुशी शेयर करते हैं। हम सभी चाहने वालों के आशीर्वाद के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।" इसके बाद से लगातार फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

ऋचा ने कराया था एग फ्रीज

आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा ने 30 की उम्र के अंत में अपने एग्स फ्रीज कराने का फैसला किया था। एक्ट्रेस ने एग्स फ्रीजिंग के बारे में हमेशा खुलकर चर्चा की है। उन्होंने हमेशा महिलाओं को वह रास्ता चुनने की आजादी देने के महत्व पर जोर दिया है, जो उनके जीवन के लिए सबसे उपयुक्त हो, जिसमें मातृत्व का समय भी शामिल है।

एग फ्रीजिंग क्या है? (What Is Egg Freezing)

एग फ्रीजिंग एक ऐसा प्रक्रिया है, जिसमें महिला के अंडाशय से एग्स को निकाल कर एक विशेष फ्रीजिंग तकनीक के द्वारा सुरक्षित कर लिया जाता है। इसे ओओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन भी कहा जाता है। भविष्य में जब कभी महिला मां बनना चाहती है, तब इन फ्रीज्ड अंडों को इंजेक्शन के जरिए पुरुष के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज करके गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है। एक महिला अपने एग्स को 10-15 साल के लिए फ्रीज करवा सकती है।

Also Read

More News

एग फ्रीजिंग की जरूरत कब पड़ती है? ( When Is Egg Freezing Required)

ऐसी महिलाएं जो अभी करियर को लेकर फोकस हैं और अभी मां नहीं बनना चाहती हैं, वे एग फ्रीजिंग का सहारा ले सकती हैं। इसके अलावा, कैंसर या किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित महिलाएं भी एग फ्रीजिंग की मदद से भविष्य में अपने फ्रीज किए हुए एग्स की मदद से गर्भधारण कर सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

एग फ्रीजिंग करवाने की सही उम्र क्या है? (Right Age For Egg Freezing)

एग फ्रीजिंग करने की सही उम्र 28-32 साल मानी जाती है क्योंकि 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं की फर्टिलिटी कम होने लगती है।