
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 11, 2023 11:31 PM IST
Air Pollution In Noida: राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है जिसकी वजह से लोगों को सांस से जुड़ी बीमारियां और एलर्जिक रिएक्शन हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार जहां आमतौर पर सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं 4-5 दिनों में ठीक हो जाती हैं वहीं, अब ये समस्याएं सप्ताह भर से अधिक समय तक बनी रहती हैं। वहीं, 3-5 दिनों में ठीक होने वाला बुखार भी अब लम्बे समय तक बना रहता है। ये सभी हेल्थ प्रॉब्लम्स वायु प्रदूषण के कारण गम्भीर होती जा रही हैं। वहीं, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में सांस से जुड़ी बीमारियों में भी तेजी से इजाफा देखा जा रहा है और लोगों को अलग-अलग तरह की बीमारियां भी हो रही हैं। (Air Pollution In Noida In Hindi)
वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी वायु प्रदूषण की वजह से बढ़ती बीमारियों और मरीजों की संख्या को लेकर काफी चिंतित है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए, स्वास्थ विभाग और जिला गौतम बुद्ध नगर के अधिकारी डॉ. चंदन ने बताया कि, प्रदूषण और हवा में ठंडक बढ़ने के कारण हर उम्र के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, इस समय सामने आ रहे मामलों में 10 साल से कम उम्र के छोटे बच्चों और 50 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की संख्या बहुत अधिक है। इन लोगों के लिए वायु प्रदूषण बहुत नुकसानदायक साबित हो रहा है।
अधिकारी ने बताया कि, प्रदूषण के कारण भारी संख्या में लोगों में सांस से जुड़ी बीमारियां दिखायी दे रही हैं और ये लोग सरकारी अस्पतालों और प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवाने जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन 3 वजहों से लोगों में सांस की बीमारियां बहुत अधिक बढ़ रही हैं-
पहला- सुबह और शाम के समय जब प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक होता है तब, बहुत से लोग घर के बाहर होते हैं और इस वक्त वे प्रदूषित हवा के सम्पर्क में आ जाते हैं।
दूसरा- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगबीमारियों की चपेट में पहले आते हैं और प्रदूषण बढ़ने के कारण इनके बीमार पड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।
तीसरा- वहीं, जो लोग क्रोनिक बीमारियों से पीड़ित हैं उनकी हेल्थ प्रॉब्लम्स प्रदूषण के कारण और अधिक बढ़ गई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले कुछ दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और तापमान कम होने के कारण लोगों को सांस से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
(आईएएनएस)