... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : January 14, 2019 1:35 PM IST
शोधकर्ताओं ने पीठ-दर्द की किस्मों का पता लगाया। © Shutterstock
शोधकर्ताओं ने पीठ के दर्द और काम करने में असमर्थता के संबंध में मरीज के लक्षणों का लंबे समय तक अध्ययन किया है और पता लगाया है कि दर्द कितने तरह के होते हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लक्षणों के संबंध में दवाइयों (नशीली दवाइयों सहित) और स्वास्थ्य देखभाल के प्रभाव की पहचान की।
दुनिया में लोगों को सबसे ज्यादा बार होने वाली बीमारी पीठ का दर्द है।
कनाडा के टोरंटो स्थित अध्ययन के लिए यूनिवर्सिटी हेल्थ नेटवर्क के क्रेंबिल रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने 16 वर्षो तक 12,782 लोगों को शामिल किया।
यह निष्कर्ष बीमारी के साथ होने वाली सह-बीमारी, दर्द, असमर्थता, अफीम से बनी दवाई या अन्य दवाई के उपयोग और हेल्थकेयर विजिट के कारकों से प्राप्त हुआ।
प्राप्त परिणामों के अनुसार, लगभग आधे (45.6 फीसदी) लोगों ने कम से कम एक बार पीठ में दर्द की शिकायत की।
अध्ययन में दर्द के चार समूह बनाए गए- परसिस्टेंट (18 फीसदी), डेवलपिंग (28.1 फीसदी), रिकवरी (20.5 फीसदी) और अकेजनल (33.4 फीसदी)।
आथ्र्राइटिस केयर एंड रिसर्च में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, परसिस्टेंट और डेवलपिंग प्रकार के दर्द से पीड़ित लोगों को रिकवरी और अकेजनल प्रकार के दर्द से पीड़ित लोगों से ज्यादा दर्द और असमर्थता होती है तथा वे ज्यादा हेल्थकेयर विजिट और दवाइयों का उपयोग करते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.