
Also Read
शोध में हुआ खुलासा, सिर्फ अल्कोहल बेस्ड ही नहीं अल्कोहल फ्री हैंड सैनिटाइजर भी है कोरोनावायरस के खिलाफ कारगर।© Shutterstock.
Hand Sanitizers and Coronavirus : कोरोनावायरस से बचने के लिए हम सभी हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizers) का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। उसमें भी एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का ही यूज अधिक हो रहा है, क्योंकि अब तक एक्सपर्ट कहा करते थे कि कोरोनावायरस के खिलाफ ये अधिक प्रभावी होता है। लेकिन, हाल ही में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर की ही तरह अल्कोहल फ्री हैंड सैनिटाइजर भी कोरोनावायरस के खिलाफ काफी (Alcohol-Free Hand Sanitizers and Coronavirus) प्रभावी होता है।
यह शोध ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी (Brigham Young University) के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइजर (alcohol-based hand sanitizer) जिस तरह से COVID-19 वायरस सतहों को कीटाणुरहित करने में मदद करते हैं, ठीक उसी तरह एल्कोहल-फ्री हैंड सैनिटाइजर (alcohol-free hand sanitizer) भी उतने ही प्रभावी होते हैं। बीवाईयू के शोधकर्ताओं ने सीडीसी (CDC) द्वारा एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर को सार्स-कोव-2 ( SARS-CoV-2) पर अधिक प्रभावी बताने को भी गलत ठहराते हुए कहा है कि इस बात का कोई ठोस प्रमाण या शोध नहीं है कि एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर पूरी तरह से कोरोना के खिलाफ प्रभावी होता है।
एल्कोहल रहित हैंड सैनिटाइजर में बेंजाल्कोनियम क्लोराइड (Benzalkonium Chloride) का प्रयोग किया जाता है। शोध में इसके परिणाम अच्छे नजर आए। मात्र 15 सेकेंड के भीतर ही 99.9% कोरोनावायरस का नाश कर दिया। इस शोध के प्रमुख लेखक बेंजामिन ओगिल्वी (Benjamin Ogilvie) का कहना है कि हमारे शोध के परिणाम दर्शाते हैं कि एल्कोहल रहित हैंड सैनिटाइजर (alcohol-free hand sanitizer) भी एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर की ही तरह कोरोनावायरस को मारने में काम करता है। ऐसे में एल्कोहल रहित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना भी शुरू कर देना चाहिए। यह आपको सर्दी (Cold cough) और फ्लू (Flu) जैसे वायरस के अटैक से भी बचाएगा।
ओगिल्वी ने यह भी कहा है कि बेंजाल्कोनियम क्लोराइड का इस्तेमाल कम सांद्रता (Concentrations) में भी किया जा सकता है। इससे जलन नहीं होगी। एल्कोहल रहित हैंड सैनिटाइजर उनके लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है, जिन्हें बार-बार एक स्वास्थ्य कर्मचारियों की तरह सैनिटाइजर का यूज करना पड़ता है।
बेंजामिन ओगिल्वी ने कहा, "COVID-19 को नियंत्रित करने में हैंड सैनिटाइजर विशेष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह एक ऐसी जानकारी है, जो दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रभावित कर सकती है।"
FDA ने बैन किए ये 9 हैंड सैनिटाइजर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस्तेमाल?