Remdesivir for covid-19: इमरजेंसी में कोरोना के मरीजों को दी जाएगी रेमडेसिवीर दवा, सिर्फ 5 डोज की इजाजत

हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, रेमडेसिविर दवा का इस्तेमाल कोरोनावायरस से संक्रमित गंभीर मरीजों (Coronavirus patient) पर किया जा सकेगा। भारत में इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है। रेमडेसिविर कोरोनावायरस (Remdesivir for Covid-19 in India) की दवा है, जिसका लाभ अब तक हो चुके क्लिनिकल ट्रायल में नजर आ चुका है। हालांकि, यह सिर्फ हॉस्पिटल में ही इस्तेमाल किया जाएगा, वह भी सिर्फ पांच डोज...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 3, 2020 9:16 AM IST

Remdesivir for Covid-19 in India: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2 लाख से भी ज्यादा हो गया है। भारत सरकार ने अनलॉक 1.0 (Unlock 1.0) में बाजार के साथ काफी कुछ खोलने की इजाजत दी है, लेकिन यह फैसला तब आया है, जब कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जून-जुलाई में कोरोना संक्रमण का खतरा काफी हद तक बढ़ने की संभावना है। इस स्थिति से निपटने के लिए ना ही अब तक कोरोना की कोई दवा उपलब्ध है और ना ही वैक्सीन। स्थिति गंभीर ना हो जाए, इसके लिए भारत सरकार ने एमरजेंसी में रेमडेसिवीर दवा (Remdesivir for covid-19) के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है।

रेमडेसिवीर से होगा गंभीर मरीजों का इलाज

हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, रेमडेसिवीर गिलेड साइंस (Gilead Sciences) की दवा है। गिलेड साइंसेज अमेरिका की कंपनी है, जिसे इस दवा की मार्केटिंग का अधिकार प्राप्त है। अब इसका इस्तेमाल कोरोनावायरस से संक्रमित गंभीर मरीजों (Coronavirus patient) पर किया जा सकेगा। भारत में इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है। रेमडेसिविर कोरोनावायरस (Remdesivir for Covid-19) की दवा है, जिसका लाभ अब तक हो चुके क्लिनिकल ट्रायल में नजर आ चुका है। अमेरिका की ड्रग रेगुलेटर सेंट्रल ड्रग्‍स स्‍टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने भी मई में कोरोना से संक्रमितगंभीर मरीजों पर इसके इस्तेमाल की इजाजत दी थी। हालांकि, इसका इस्तेमाल सीमित आपातकालीन स्थितियों में ही किया जाएगा।

सिर्फ 5 डोज की इजाजत

अमेरिका में हो चुके क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे अच्छे आए थे, जिसके बाद भारत में रेमडेसिविर को 1 जून से कोरोना के गंभीर मरीजों (Remdesivir for covid-19) पर इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी गई। हालांकि, शर्त के साथ इसके सिर्फ 5 डोज का ही इस्तेमाल किया जाना है। गिलेड साइंस के अनुसार, रेमडेसिविर दवा से कई मरीजों पर पॉजिटिव असर हुआ है। इसके पांच दिनों के कोर्स से कई मरीजों को लाभ हुआ है। फिलहाल कई अन्य देश भी इस दवा के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श कर रही है।

पांच दिनों तक होगा कन्फर्म मरीजों पर इस्तेमाल

इसका इस्तेमाल फिलहाल सीमित है। यह सिर्फ कन्फर्म और गंभीर केसेज पर ही पांच दिनों तक इस्तेमाल होगा। भारत में यह इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध होगा। यह इंजेक्शन प्रिस्क्रिप्शन पर ही मिल सकेगा और हॉस्पिटल्स या इंस्टीट्यूशनल सेटअप में ही यूज होगा। आमतौर पर यह दवा 10 दिनों के लिए दी जाती है, लेकिन भारत में अभी सिर्फ 5 दिनों के इस्तेमाल पर ही अनुमित दी गई है।

एंटी वायरल ड्रग Remdesivir से कोविड-19 इंफेक्टेड व्यक्ति की बच सकती है जान, एक्सपर्टस ने किया दावा

रेमडेसिवीर से जल्दी ठीक हुए मरीज

एक्सपर्ट के मुताबिक, कोविड-19 मरीजों पर इलाज के दौरान रेमडेसिविर के इस्तेमाल (Remdesivir for covid-19 patient) के परिणाम पॉजिटिव आए हैं। यह अन्य दवाओं जैसे प्लेसीबो के 10 दिन के कोर्स के मुकाबले अधिक असरदार साबित हुई है। इलाज में रेमडेसिविर लेने वाले मरीजों के ठीक होने में लगने वाला समय काफी कम पाया गया है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स और डाटा की मानें तो सिर्फ रेमडेसिविर से ही कोरोना का इलाज संभव नहीं होगा। इसके लिए कई अन्य दवाओं का कॉम्बिनेशन ट्राई करने की जरूरत है। पहले भी रेमडेसिविर दवा का इस्तेमाल सीवियर एक्‍यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS) और मिडल ईस्‍ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) पर असरदार साबित हुई है। ये दोनों भी कोरोनावायरस से ही होने वाली बीमारियां हैं।

Covid-19 Vaccine: इटली ने कोरोना वैक्सीन बनाने का किया दावा, इंसानों की कोशिकाओं पर हुआ सकारात्मक असर

चीन में हुआ कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर सफल टेस्ट, 6 महीने में आ जाएगा परिणाम, जल्द हो सकेगा उपलब्ध

आईसीएमआर ने कहा, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की चार खुराक से कोरोना संक्रमित होने से बच सकते हैं स्वास्थ्यकर्मी

Corona Vaccine: अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर का दावा, अक्टूबर में आ सकती है कोरोनावायरस की दवा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source