Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत की अग्रणी स्वास्थ्य बीमा सेवा प्रदाताओं में से एक रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस को इसके प्रोडक्ट ‘ग्रामीण केयर’ तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान के लिए इंडियन हेल्थ एंड वेलनेस अवॉर्ड्स 2018 के दौरन ‘हेल्थ एक्सेस ब्रांड’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
महिलाओं में लगातार बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, बचने के लिए स्वयं करें अपनी जांच
‘ग्रामीण केयर’ इस बात की पुष्टि करता है कि संगठन तीसरे स्तर के शहरों एवं गांवों में रहने वाले निम्न और मध्यम आय वर्ग के नागरिकों को किफायती स्वास्थ्य बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का यह प्रोडक्ट ग्रामीण लोगों को किसी भी बीमारी के समय आर्थिक संकट से सुरक्षित रखता है।
आरएचआई की यह पहल न केवल उत्पाद विकास तक ही सीमित है बल्कि यह ग्रामीण/तहसील स्तर पर स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों के प्रशिक्षण को भी सुनिश्चित करती है उपभोक्ता कैशलेस सेवाओं का लाभ उठा सकें।
अखबार में खाद्य पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव के खिलाफ ‘डोंट ईट द न्यूज’ अभियान
रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस के सीईओ एवं एमडी अनुज गुलाटी ने कहा, ‘‘ग्रमीण केयर की मुख्य विशेषता यह है कि लाभार्थी सक्षम स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के जरिए कैशलेस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह सेवा माइक्रो-फाइनेंस संस्थानों के उपभोक्ताओं के लिए क्रेडिट प्रोटेक्शन उपकरण की तरह भी काम करती है। उन्हें बीमारी की स्थिति में होने वाले खर्चों से सुरक्षित रखती है। हमें खुशी है कि हम पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे मुख्य क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। यह पुरस्कार हमारे एसोसिएट्स एवं उपभोक्ताओं के हम में भरोसे की पुष्टि करता है।’’
स्रोत : प्रेस रिलीज