
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 26, 2018 3:47 PM IST
Image credits by: केयर फ्रीडम 3 लाख से 10 लाख तक के कवरेज के साथ आता है। © Shutterstock.
भारत की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा सेवा प्रदाता रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेंस ने एक व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ‘केयर फ्रीडम’ लॉन्च किया है जो सभी आयुवर्गों से डायबिटीज के मरीजों को कवरेज देगा। यहां तक कि इंसुलिन पर निर्भर मरीज भी इस कवरेज का लाभ उठा सकेंगे। डायबिटीज को करना है कम, तो बस दो दिन कीजिए यह काम
डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है, जिसमें मरीज का ब्लड शुगर लम्बे समय तक अधिक बना रहता है। ऐसा दो कारणों से होता है- अगर पैनक्रियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन न बना सके या अगर कोशिकाएं इस इंसुलिन के लिए सही रिस्पाॅन्स न दें। दोनों ही मामलों में, डायबिटीज के मरीजों को इंसुलिन पर निर्भर करना पड़ता है। डायबिटीज के कारण मरीज में अन्य जटिल बीमारियां होने की संभावना भी बहुत अधिक होती हैं। डायबिटीज का मुकाबला करना है तो करें कैल्शियम का सेवन
डायबिटीज से पीड़ित मरीज गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकें, इसी उद्देश्य के साथ रेलीगेयर ने अपना यह प्रोडक्ट लाॅन्च किया है। केयर फ्रीडम के तहत मरीज प्री-पाॅलिसी चेकअप के बिना कवरेज का लाभ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, इस प्लान को लेने वाले उपभोक्ता कई अन्य बीमारियों जैसे हाइपरटेंशेन, लिपिड, ओबेसिटी (बीएमआई <= 37) के लिए भी कवरेज पा सकते हैं।
इसके अलावा यह प्लान पहले से मौजूद बीमारियों को भी 2 साल के वेटिंग पीरियड के साथ कवर करता है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ लोगों में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं, जिनके लिए उन्हें चिकित्सा सेवाओं की जरूरत होती है। नियमित करेंगे ये 5 आसन, तो डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में
दुनिया के 49 फीसदी डायबिटीज मरीज भारत में
खास डायबिटीज के मरीजों के लिए डिजाइन किए गए इस प्रोडक्ट केयर फ्रीडम के बारे में बात करते हुए रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ अनुज गुलाटी ने कहा, ‘‘भारत आज डायबिटीज की दृष्टि से दुनिया की राजधानी बन चुका है। दुनिया के 49 फीसदी डायबिटीज मरीज भारत में हैं। लम्बे समय तक रहने वाला डायबिटीज कई अन्य बीमारियों जैसे दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, डायबिटीज न्यूरोपैथी एवं अंधेपन, किडनी फेलियर तक का कारण बन सकता है। कई बार हाथ-पैरों में खून का सही प्रवाह न होने के कारण अंग काटने (लिम्ब एम्प्यूटेशन) तक की नौबत आ जाती है। इन्हीं सब पहलुओं को देखते हुए अक्सर डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पाना मुश्किल हो जाता है। ‘केयर फ्रीडम’ डायबिटीज के अलावा डिप्रेशन, एन्गजाइटी डिसआॅर्डर, आॅटिज्म एवं हाइपरटेंशन आदि के लिए भी कवरेज देता है।’’
केयर फ्रीडम 3 लाख से 10 लाख तक के कवरेज के साथ आता है। इसके अलावा यह डायबिटीज को माॅनिटर रखने के लिए हेल्थ चेकअप की सुविधा भी देता है।
स्रोत: प्रेस रिलीज
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.