Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत के अग्रणी स्वास्थ्य बीमा सेवा प्रदाता रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने अपने उपभोक्ताओं एवं आम जनता को अपनी पाॅलिसी के बेहतर इस्तेमाल के बारे में जागरूक बनाने के लिए एक विशेष अभियान ‘द मोमेन्ट ऑफ ट्रुथ’ की शुरुआत की है। यह अभियान उपभोक्ताओं को उस समय सहज अनुभव प्रदान कराएगा, जब उन्हें अपने बीमा सेवा प्रदाता की सबसे अधिक जरूरत होती है यानी हेल्थ इंश्योरेन्स पाॅलिसी के लिए क्लेम प्रक्रिया के बारे में जागरूक बनाएगा। ऑन-ग्राउंड पहल एवं सोशल मीडिया पर यह मल्टी-चैनल अभियान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को लाभान्वित करेगा।
अभियान के तहत 4 वीडियोज की एक श्रृंखला पेश की गई है, जो उन स्थितियों और कारणों पर रोशनी डालेगी जिनकी वजह से उपभोक्ता अपनी पाॅलिसी का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते और क्लेम फाइल नहीं कर पाते। यह एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति से जुड़ी जानकारी केे बारे में हो सकता है, जिसे नामांकन करते समय ठीक से उपलब्ध न कराया गया हो अथवा पाॅलिसी की कुछ विशेष शर्तों या नियमों के कारण हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर आपके दिल के लिए हो सकता है घातक, यूं रखें ख्याल
उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के सक्रिय प्रयास के तहत कंपनी न केवल अपने उपभोक्तओं बल्कि आम जनता को भी बड़े पैमाने पर शिक्षित करेगी। यह अभियान कंपनी की मुख्य क्षमता- टेक्नोलाॅजी इंटरफेस के जरिए त्वरित एवं दस्तावेज रहित क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया-क्लेम-जीनी पर भी रोशनी डालेगा, जिसके तहत दस्तावेजाओं को ऑनलाइन जमा कर क्लेम प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
कंपनी की इस पहल पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए अनुज गुलाटी, एमडी एवं सीईओ, रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य बीमा प्रदाता को अक्सर ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है, जहां उपभोक्ता प्रोडक्ट, इसके नियमों एवं शर्तों तथा इसकी उम्मीदों को ठीक से नहीं समझ पाते। हमारा मानना है कि उपभोक्ताओं का भरोसा जीतना हमारी जिम्मेदारी है और बड़ी संख्या में लोगों को पाॅलिसी के बारे में जागरूक बनाना इस अभियान का उद्देश्य है।
अभियान पर अपनेे विचार अभिव्यक्त करते हुए रघु भट, संस्थापक, स्केयरक्रो, एम एंड सी सातची ने कहा, ‘‘भरोसा किसी भी इंश्योरेन्स ब्रांड का मुख्य आधार है। उपभोक्ताओं को प्रासंगिक जानकारी के साथ सक्षम बनाने से उनके लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुलभ हो जाती हैं। यह उनका भरोसा जीतने का अच्छा तरीका है, लेकिन इस इरादे को ठीक से अंजाम देना भी जरूरी है। हमने इसके लिए उपभोक्ताओं को मनोरंजक वीडियोज के माध्यम से जानकारी देने का तरीका चुना है।’’