... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : March 30, 2018 10:20 AM IST
रिलायंस फाउंडेशन ने बच्चों में कुपोषण की समस्या दूर करने के अपने प्रयासों को दोगुना करते हुए गुरुवार को कहा कि वह अब महाराष्ट्र के आठ जिलों से बढ़ाकर 16 जिलों को कार्यक्रम में शामिल करेगा। प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे की मौजूदगी में जीजाउ मदर चाइल्ड हेल्थ न्यूट्रीशन मिशन और राज्य के महिला व बाल विकास विभाग के साथ रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ जगन्नाथ कुमार ने एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए और फाउंडेशन की 2015 की अपनी प्रतिबद्धता को नया रूप प्रदान किया।
इस कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन स्थानीय लोगों को छोटे रसोई गृह, जिसे रिलायंस न्यूट्रीशन गार्डन (आरएनजी) नाम दिया गया है, स्थापित करने में मदद करता है। पहले चरण में कार्यक्रम में थाणे, पलघर, पुणे, जलगांव, उस्मानाबाद, यवतमाल, परभनी और वर्धा जिलों को शामिल किया गया।
गुरुवार को किए गए समझौते के तहत रिलायंस फाउंडेशन ने आठ और जिलों बीड, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर, गोंडिया, सोलापुर, नंदुरबार और चंद्रपुर को को कार्यक्रम में शामिल किया।
कुमार ने कहा, "आरएनजी की संकल्पना का हमारे साथ जुड़े समुदायों पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।"
रिलायंस फाउंडेशन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का परोपकारी कार्य करने वाली शाखा है। इसकी स्थापना नीता अंबानी ने की है जो इसकी चेयरपर्सन भी हैं।
स्रोत-IANS.
चित्रस्रोत-Shutterstock.