Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस एक 'डर' के कारण अमिताभ बच्‍चन ने अभी तक नहीं लगवाई कोरोना की वैक्‍सीन, कहा- डर सता रहा है...

कोरोना वैक्‍सीनेशन अभियान के इतने दिन बीत जाने के बाद भी महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) ने अभी तक वैक्‍सीन नहीं लगवाई है। अब अमिताभ ने वजह बता दी है।

इस एक 'डर' के कारण अमिताभ बच्‍चन ने अभी तक नहीं लगवाई कोरोना की वैक्‍सीन, कहा- डर सता रहा है...
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अमिताभ बच्‍चन ने क्यों नहीं लिया कोरोना का टीका

Written by Atul Modi |Published : March 22, 2021 12:05 PM IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) पिछले साल परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, जल्‍द ही सभी कोरोना से ठीक भी हो गए। मगर, इसके बावजूद अमिताभ बच्‍चन ने कोरोना की वैक्‍सीन (Covid-19 Vaccine) अभी तक नहीं ली है। ऐसे में एक सवाल उनके प्रशंसकों में जरूर है कि आखिर 78 वर्षीय अमिताभ बच्‍चन वैक्‍सीन क्यों नही लगवा रहे हैं। हालांकि, अब महानायक ने इस सवाल का जवाब दिया है, उन्‍होंने कहा है कि वह एक डर के कारण वैक्‍सीन नहीं लगवा पा रहे हैं।

कोरोना संक्रमित होने के बाद भी अमिताभ बच्‍चन ने क्यों नहीं लिया कोरोना का टीका

अमिताभ बच्‍चन ने क्यों नहीं लिया कोरोना का टीका? इस सवाल का जवाब अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग के माध्‍यम से दिया है, जिसमें उन्‍होंने लिखा, 'वायरस के एक और प्रकार का डर सता रहा है। टीका अनिवार्य हो गया है और जल्दी ही मुझे भी लाइन में लगना होगा। जैसे ही आंख ठीक होती है… तब तक दुनिया अजीब है।'

उनके इस लेख से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि, अमिताभ ने हाल ही में अपनी आंखों की सर्जरी (Eye Surgery) कराई थी, जिसके ठीक होने के बाद वे वैक्‍सीन की डोज ले सकते हैं। शायद डर के कारण वह अभी वैक्‍सीन नहीं ले रहे हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

कई फिल्‍मी सितारे लगवा चुके हैं कोरोना की वैक्सीन

गौरतलब है कि अभी तक कई फिल्‍मी हस्तियां कोविड वैक्सीन लगवा चुकी हैं। एंटरटेनमेंट जगत की उन हस्तियों में शर्मिला टैगोर, जितेंद्र, धर्मेंद्र, अभिनेता व सांसद परेश रावल, राकेश रोशन, सतीश शाह और जॉनी लीवर जैसे नाम शामिल हैं। वहीं दक्षिण भारतीय सिनेमा की बात करें तो जाने-माने अभिनेता कमल हासन, नागार्जुन और मोहन लाल ने भी वैक्‍सीन की डोज ली है।

About the Author

... Read More