... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
मास्क खरीदने और पहनने का भी एक तरीका होता है और यह एक निश्चित तरह के प्रदूषण से बचा पाने में ही सक्षम होता है। © Shutterstock
अगर आप वायु प्रदूषण से परेशान होकर अपने और परिवार के लिए नाक और मुंह पर लगाने वाले मास्क ख़रीद रहे हैं तो रुक जाइए ! मास्क खरीदने से पहले आपको इसके संबंध में कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - नमक और सॉफ्ट ड्रिंक भी हो सकते हैं ऑस्टियोपोरोसिस के कारण, जानें कैसे
बढ़ रहा है प्रदूषण
इन दिनों दिल्ली और एनसीआर का प्रदषण बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दो वर्ष की तरह ही लोग डरे हुए हैं कि कहीं इस साल भी प्रदूषण का स्तर पिछले दो सालों की तरह ही न पहुंच जाए। इस प्रदूषण ने पूरे देश को डरा रखा है। आम आदमी परेशान है। बचाव का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। ऐसे में सब बस बाज़ार की तरफ दौड़ रहे हैं मास्क ख़रीदने के लिए। यह भी पढ़ें – जानें पुरुषों के लिए कितना फायदेमंद है टमाटर और अन्य चीजों में पाया जाने वाला लाइकोपीन
नहीं है पूरी तरह कारगर
मास्क दरअसल वायु प्रदूषण को रोकने में पूरी तरह कारगर नहीं हैं, उल्टा ये नुकसान पहुंचा सकते हैं। श्वास रोग विशेषज्ञों का मानना है कि जब प्रदूषण चरम पर पहुंचता है तो महज मास्क लगाने से कुछ नहीं होगा। ये बस मन को समझाने के लिए हैं। मेडिकल रिसर्च में मास्क वायु प्रदूषण बचाने में कारगर साबित नहीं हुए हैं। मास्क का उपयोग बहुत सीमित समय के लिए और सावधानी से करना होता है। यह भी पढ़ें – सर्दियों में इन चीजों को डायट में करें शामिल, तो नहीं फटेंगी एडि़यां
यह भी जान लें
मास्क खरीदकर पहनने की बजाय अपने साथ रूमाल रखें, समय-समय पर अपनी आंखें ठंडे पानी से धोएं और खुली हवा में जाने से बचें।