ये ब्‍लड टेस्‍ट 1 दिन में बताएगा कोरोना मरीज को ICU की जरूरत है या नहीं, जानिए कैसे काम करेगा ये रेपिड टेस्‍ट

हाल ही में आए एक रेपिड ब्‍लड टेस्‍ट (Rapid Blood Test) से सिर्फ 1 दिन में पता चल जाएगा कि किस मरीज की हालत गंभीर है और किस मरीज की नहीं। फिर इसी आधार पर डॉक्‍टर मरीज का इलाज कर पाएंगे।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 19, 2021 3:51 PM IST

अभी तक डॉक्‍टर्स के लिए यह जानना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है कि कोरोना से संक्रमित (Corona Infection) होने वाले किस मरीज को गंभीर माना जाए और किसे नहीं। लेकिन हाल ही में आए एक रेपिड ब्‍लड टेस्‍ट (Rapid Blood Test) से सिर्फ 1 दिन में पता चल जाएगा कि किस मरीज की हालत गंभीर है और किस मरीज की नहीं। फिर इसी आधार पर डॉक्‍टर मरीज का इलाज कर पाएंगे। यदि जरूर होगा तो मरीज को आईसीयू में रखा जाएगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग इसलिए इसे एक बड़ी उप‍लब्धि मान रहे हैं क्‍योंकि जब कोई कोरोना मरीज गंभीर हालत में होता है तो उसे ब्रिदिंग टयूब, किडनी डायलसिस समेत अन्‍य गहन जांच की जरूरत होती है।

ऐसे में डॉक्‍टर के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन जाती है। हालांकि मरीज की उम्र और उनकी मेडिकल हिस्‍ट्री को देखकर डॉक्‍टर स्थिति का आइडिया ले लेते हैं। सेंट लुइस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसार कई मरीज ऐसे भी होते हैं जो जवान होते हैं और हेल्‍दी भी दिखते हैं, लेकिन कई गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से जूझते हैं जिसके चलते उनकी मौत हो जाती है।

Corona Test

कैसे काम करेगा ये रेपिड टेस्‍ट?

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के एक नए अध्ययन से पता चलता है कि सीओवीआईडी ​​-19 के साथ रोगियों के रक्त में माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए (Mitochondrial DNA) को मापने से यह पता चलने में मदद मिल सकती है कि मरीज की हालत गंभीर है या नहीं। ये रेपिड ब्‍लड टेस्‍ट माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए के स्तर को मापता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये टेस्‍ट बीमारी की गंभीरता के साथ-साथ बेहतर क्लिनिकल ट्रायल को डिजाइन करने के लिए एक उपकरण के रूप में काम कर सकता है, जो रोगियों की पहचान कर सकता है। एक्‍सपर्ट कहते हैं कि कोरोना मरीजों की जांच करने केलिए डॉक्‍टर्स को बेहतर उपकरणों की जरूरत है। ऐसे में यह टेस्‍ट उनकी मदद में काफी सफल साबित हो सकता है।

Coronavirus latest update in india

कोरोना के मामलों में हो रही है गिरावट

भारत में कोरोना वायरस को लेकर अच्‍छी खबर यह है कि मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के सिर्फ  10,064 नए संक्रमण दर्ज किए गए, जो सात महीनों में सबसे कम 1 दिन काआंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1,05,81,837 हो गई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source