रणवीर शौरी हुए कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद खुद को किया क्वारंटाइन

बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर शौरी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद से ही उन्‍होंने खुद को क्‍वारंटाइन कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 17, 2021 3:38 PM IST

भले ही कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है और कोरोना वैक्‍सीन भी आ चुकी है। इसके बावजूद कोरोना का खतरा लगातार बना हुआ है। बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर शौरी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं (Ranvir Shorey tests positive for coronavirus). रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद से ही रणवीर शौरी ने (Ranvir Shorey) खुद को क्‍वारंटाइन कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

https://twitter.com/RanvirShorey/status/1361865421578625026

एक्‍टर ने खुद इस बात की जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है। एक्‍टर ने लिखा है "मेरा कोरोना टेस्‍ट पॉजीटिव आया है। लक्षण बहुत हल्‍के हैं। खुद को क्‍वारंटाइन कर लिया है।"

Covid-19

ये बॉलीवुड सेलेब्‍स भी हो चुके हैं कोरोना पॉजीटिव

  1. 10 दिसंबर 2020 को एक्‍ट्रेस नीतू कपूर कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी।
  2. बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जेनेलिया डिसूज़ा को भी कोरोना वायरस हुआ था। उस दौरान एक्‍ट्रेस ने कहा था कि 21 दिनों तक उनके लक्षण एसिम्टोमैटक रहे थे।
  3. 6 सितंबर 2020 को बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर को भी कोरोना संक्रमण हुआ था।
  4. मलाइका अरोड़ा भी कोरोना का शिकार हो चुकी हैं। 6 सिंतबर 2020 को मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर बताया था कि वो कोरोना संक्रमित हुई हैं।
  5. आफ़ताब शिवदासानी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.